{"_id":"69fdf98818b9d178bb08984d","slug":"the-abhishek-and-worship-of-lord-shantinath-were-performed-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1182368-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शांतिनाथ भगवान का अभिषेक और पूजन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शांतिनाथ भगवान का अभिषेक और पूजन किया
विज्ञापन
- आनंदपुरी जैन मंदिर में हुआ आचार्य सौरभ सागर महाराज का स्वागत
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जैनाचार्य सौरभ सागर महाराज का विहार सुबह जैन बोर्डिंग हाउस से आनंदपुरी के लिए हुआ। आनंदपुरी समाज की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। वासुपूज्य भगवान और शांतिनाथ भगवान को पांडुक शिला पर विराजमान कर उनका अभिषेक किया गया। पूजन का सौभाग्य अचल जैन, अंशुल जैन, निशांत जैन एवं अर्पित जैन को मिला। आचार्य ने मंत्रोच्चारण के साथ शांतिधारा विधान कराया। देव शास्त्र गुरु और महावीर भगवान का पूजन किया गया।
आचार्य ने कहा कि बच्चे संस्कारवान बनेंगे और जिनेंद्र प्रभु के दर्शन करेंगे, तब ही समाज में सुधार आएगा। आचार्य की आहारचर्या अरुण कुमार जैन के यहां संपन्न हुई। बाद में शंका का समाधान किया गया। संध्याकाल में भव्य गुरु भक्ति की गई। इस आयोजन में समस्त आनंदपुरी समाज का सहयोग रहा। मुनि संघ प्रवक्ता सुनील कुमार जैन ने बताया कि नौ मई को आचार्य के प्रवचन शारदा रोड स्थित महावीर जयंती भवन में होंगे।