फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the 67 year old gaffar come out from homesayibng go to realtion, but in way jump over gangnahar

रिश्तेदारी में जाने के लिए घर से कहकर निकला वृद्ध, रास्ते में गंगनहर में लगा दी छलांग

Mon, 07 Sep 2020 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
the 67 year old gaffar come out from homesayibng go to realtion, but in way jump over gangnahar
सरधना(मेरठ)। नानू पुल से रविवार सुबह एक वृद्ध ने गंगनहर में छलांग लगा दी। राहगीरों ने वृद्ध को नहर से निकाला। परंतु, तब तक वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन बिना पुलिस को जानकारी दिए शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

सरधना थाना क्षेत्र के बुबकपुर गांव निवासी 67 वर्षीय हंसा पुत्र थावरिया रविवार सुबह घर से रिश्तेदारी में जाने की बात कहकर निकला था। बताया कि हंसा काफी समय से बीमार होने के चलते परेशान रहता था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह हंसा नानू पुल के पास से गुजरा। तभी अचानक पुल से गंगनहर में छलांग लगा दी। यह देख राहगीर भी गंगनहर में वृद्ध को बचाने कूद गए। वह उसे बाहर निकलाकर लाए तब तक मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। सूचना पर पहुंचे परिजन बिना पुलिस को जानकारी दिए शव को अपने साथ ले गए। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, थाना प्रभारी उपेंद्र मलिक ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed