फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Thapar Nagar case: There was a scuffle between both the sides, today the meeting will be held again - House, Saeed, leader, money, will go, meeting, family, registry

थापर नगर मामला : मकान की रकम पर फिर उलझा मामला, आज होगी दोनों पक्षों की बैठक

Tue, 02 Dec 2025 02:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Thapar Nagar case: There was a scuffle between both the sides, today the meeting will be held again - House, Saeed, leader, money, will go, meeting, family, registry
मेरठ। थापर नगर में मुस्लिम परिवार को मकान बेचने के विवाद में सोमवार को पीएल शर्मा रोड पर व्यापारी नेता जीतू सिंह नागपाल के घर पर बैठक हुई। इसमें दोनों पक्षों के लोगों के साथ ही भाजपा और सपा के नेता भी शामिल हुए। इसमें मकान की रकम पर मामला फिर से उलझ गया। इसके चलते दोनों पक्षों ने मंगलवार को फिर से बैठक करने का निर्णय लिया गया। इसमें मकान के खरीदार सईद पक्ष की ओर से कहा गया कि सौदे और रजिस्ट्री की रकम मिलने के बाद ही मकान छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, थापर नगर के रहने वाले अनुभव कालरा ने जली कोठी निवासी सईद को अपना मकान बेच दिया था। इसकी रकम अनुभव कालरा ने लेकर रजिस्ट्री करा दी थी। जैसे ही इसकी जानकारी थापर नगर के रहने वाले लोगों और अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही को लगी तो उन्होंने शनिवार को सदर बाजार थाने में छह घंटे तक धरना देकर हंगामा किया था।
विज्ञापन

दूसरी ओर मकान खरीदने वाले सईद निवासी जली कोठी की हालत बिगड़ गई थी। उनको उपचार के लिए प्यारे लाल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सचिन सिरोही ने थाने में कार्यकर्ताओं के साथ हनुमान चालीसा का पाठ भी किया था। सचिन ने तीन दिन का अल्टीमेटम भी दिया था कि यदि मकान वापसी हिंदू परिवार को नहीं दिया गया तो थापर नगर में फिर से धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकरण में रविवार को हुई बैठक के बाद व्यापारी नेता जीतू नागपाल ने दावा किया था कि दोनों पक्षों में सहमति हो गई है। यह मकान अब हिंदू परिवार को ही दिया जाएगा। सोमवार को इसकी प्रक्रिया शुरू करने की बात कही गई थी। अब सोमवार को हुई बैठक में भाजपा नेता दीपक शर्मा, व्यापारी नेता तरुण गुप्ता, जीतू सिंह नागपाल, सपा नेता बाबर चौहान खरदौनी, सपा नेता शाहिद पहलवान, मकान खरीदने वाले सईद अहमद भी पहुंचे।

पूरी रकम लौटाने पर ही रद्द होगा सौदा
सईद अहमद ने कहा कि जो उन्होंने मकान खरीदा है। उसकी पूरी रकम और रजिस्ट्री में लगी पूरी धनराशि दी जाए, तब सौदा रद्द किया जाएगा। इस पर तरुण गुप्ता ने एक दिन का समय और मांगा है। जीतू नागपाल ने कहा कि सईद अहमद को उसकी रकम दिलाकर मामला निपटा दिया जाएगा। एहतियातन मकान पर पुलिस बल की तैनती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed