{"_id":"654d4bd0f45af08197057767","slug":"thakur-chaubisi-will-get-the-gift-of-national-highway-dr-sanjeev-balyan-sardana-news-c-44-1-smrt1055-1900-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठाकुर चौबीसी को मिलेगी नेशनल हाईवे की सौगात : डॉ. संजीव बालियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठाकुर चौबीसी को मिलेगी नेशनल हाईवे की सौगात : डॉ. संजीव बालियान
विज्ञापन
सरधना (मेरठ)। केंद्रीय राज्यमंत्री डाॅ. संजीव बालियान ने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से लोकसभा चुनाव से पहले ठाकुर चौबीसी के बीच से नेशनल हाईवे को अनुमति मिल जाएगी। इससे पंजाब, हरियाणा व यूपी के कई जिले विकास की ओर अग्रसर होंगे। उन्होंने बृहस्पतिवार को ठाकुर चौबीसी के गांव रार्धना में भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा के आवास पर आयोजित दीपावली मिलन समारोह में यह बात कही।
डाॅ. बालियान ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए सभी से संगठित होकर असामाजिक तत्वों से बचने की अपील की। आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री डाॅ. संजीव बालियान का क्षेत्र के लोगों ने पगड़ी पहनाकर, तलवार व प्रतीक चिह्न भेंटकर भव्य स्वागत किया। इसी दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री ने रालोद छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य ठाकुर आनंद सिंह भामौरी को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि सरधना विधानसभा के गांव सलावा में प्रदेश का पहला खेल विश्वविद्यालय बनने जा रहा है। जहां पर खिलाड़ियाें की पौध तैयार होकर विदेशों में देश का नाम रोशन करेंगी। एक बार फिर केंद्र सरकार ठाकुर चौबीसी को एक नई सौगात देने जा रही है। कहा कि अंबाला से शुरू होकर शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ से गोरखपुर एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। इसके प्रस्ताव पर केंद्र सरकार जल्द अनुमति प्रदान होने वाली है। लोकसभा चुनाव से पहले की घोषणा कर दी जाएगी। कहा कि दोनों चुनाव में ठाकुर चौबीसी ने अपना अहम योगदान दिया है। इसके लिए वह हमेशा आभारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि साढ़े नौ साल में किसी भी समाज व गांव के लोगों पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराने या जमीन पर कब्जा करने का काम नहीं किया। लोगों को जाति बिरादरी में बांटने का काम कभी नहीं किया। समारोह के दौरान सभी से संगठित रहने की अपील की।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा ने पार्टी की नीति, केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। ठा. आनंद भामौरी ने अध्यक्षता की। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य सुनील अक्खेपुर, ठा. रामनाथ चेयरमैन, अशोक सिरोही, पंडित आदेश फौजी, अनिल चौधरी दबथुवा, नागेंद्र सिंह राठी, हरि शर्मा, दीपक अरोड़ा, सोनू भामोरी, मुकेश शास्त्री आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।