फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   thaane se 50 meter door nashe ka avaidh kaarobaar

थाने से 50 मीटर दूर नशे का अवैध कारोबार 

Sat, 28 Apr 2018 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 28 Apr 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
thaane se 50 meter door nashe ka avaidh kaarobaar
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
युवा नशे की गिरफ्त में आता जा रहा है। सिगरेट, गुटखा, बीयर और शराब नहीं बल्कि खतरनाक ड्रग्स की तरफ ये युवा पीढ़ी जा रही है। गंभीर बात ये है कि इस नशे की गिरफ्त में किशोर, छात्र और युवा आ रहे हैं। ये ड्रग्स माफिया पुलिस से सेटिंग कर धड़ल्ले से अवैध नशे का कारोबार कर रहे हैं। अमर उजाला ने इस नशे को लेकर स्टिंग किया तो गंगानगर थाना से मात्र 50 मीटर की दूरी पर ही एक भांग के ठेके पर चरस बिकती नजर आई। यही नहीं वहां मौजूद कर्मचारी ने अफीम की बिक्री करने वाले का नाम भी बताया।
विज्ञापन

अमर उजाला रिपोर्टर ने एक छात्र जैसे दिखने वाले युवक के साथ इस स्टिंग को अंजाम दिया। जिसमें दुकान पर पहुंचने के बाद पुड़िया मांगी गई। वहां मौजूद कर्मचारी ने 100 रुपये में पुड़िया दी, लेकिन जब उससे कहा कि इसकी मात्रा कम है तो उसने ज्यादा मात्रा वाली पुड़िया 200 रुपये में देने की बात कही। इस पुड़िया में चरस थी। रेट कम लेने की बात करने पर उक्त कर्मचारी ने हाथ जोड़ते हुए कहा कि चरस उसे चार हजार की 100 ग्राम मिलती है। इसलिए वह रेट कम नहीं कर सकता। 
विज्ञापन

इसके बाद जब उक्त कर्मचारी से पूछा कि अफीम है तो उसने मवाना रोड की तरफ हाथ का इशारा करते हुए कहा कि उसके पास नहीं वहां मिलती है, उसने अफीम बेचने वाले का नाम भी बताया। इसके बाद इस कर्मचारी को कुछ शक हुआ तो अमर उजाला रिपोर्टर द्वारा भेजे गये युवक से पूछा कि वह कहां से आया है? जिस पर युवक ने कहा कि यहीं से आया हूं। इस पर फिर नशा बेचने वाले ने पूछा कि कहां रहता है तो युवक ने कहा कि हॉस्टल में रहता हूं। कर्मचारी ने पूछा कि क्या करता है, तो युवक ने कहा कि वह मवाना रोड स्थित एक कॉलेज में पढ़ता है। इस पर कर्मचारी संतुष्ट हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


40 लाख रुपये में लिया है भांग का ठेका 
गंगानगर का यह भांग का ठेका पिछले साल करीब 7 लाख रुपये में लिया गया था। लेकिन पिछले एक साल में भांग की आड़ में चरस और अन्य नशा बेचकर हुई कमाई को देखते हुए इस बार यह भांग का ठेका आश्चर्यजनक रूप से 40 लाख रुपये में नीलाम हुआ। इससे साफ है कि इस भांग के ठेके आड़ में कितना बड़ा नशे का खेल हो रहा है।  हैरत की बात ये है कि यह भांग का ठेका गंगानगर थाना से मात्र 50 मीटर की दूरी पर है। थाना ही नहीं यहां पर सीओ सदर देहात का दफ्तर भी है।

रेस्टोरेंट भी चलाता है नशा माफिया 
भांग की इस दुकान पर नशा बिकवाने वाले का गंगानगर डिवाडर रोड पर एक रेस्टोरेंट भी है। सूत्रों के अनुसार इस रेस्टोरेंट पर भी छात्रों को धड़ल्ले से नशे की पुड़िया बेची जाती है। 


पहले भी अमर उजाला कर चुका है खुलासा 
अमर उजाला मवाना रोड और गंगानगर क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों के छात्रों को बेची जा रही नशे की पुड़िया और नशा करते छात्रों का स्टिंग पहले भी कर चुका है। हापुड़ रोड पर भी भांग के ठेके की आड़ में चरस बिकने का एक स्टिंग किया गया था। लेकिन पुलिस प्रशासन ने कभी इस तरफ ध्यान नहीं दिया। इस बार भी जब भांग के ठेके पिछले साल की तुलना में करीब डेढ़ गुना ज्यादा कीमत पर बिके तो अमर उजाला ने इस पर सवाल उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed