फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Terror alert in West UP due to zakir musa, army on high security in meerut cant

आतंकी जाकिर मूसा को लेकर वेस्ट यूपी में हाई अलर्ट, मेरठ छावनी में सेना ने बढ़ाई चौकसी   

Tue, 20 Nov 2018 12:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 20 Nov 2018 12:32 PM IST
विज्ञापन
Terror alert in West UP due to zakir musa, army on high security in meerut cant
Terrorism
अमृतसर में निरंकारी भवन पर आतंकी हमले को लेकर सोमवार रात वेस्ट यूपी में हाईअलर्ट जारी किया गया है। एडीजी ने मेरठ जोन के सभी कप्तानों को निर्देश दिए कि वह आतंकी मूसा को लेकर सघन चेकिंग कराएं।
विज्ञापन


किराये पर रहने वाले लोगों का सत्यापन भी कराएं। मेरठ, खुर्जा और बिजनौर में पहले भी आईएसआई के जासूस पकड़े जा चुके हैं। अंदेशा कि ये जासूस जाकिर मूसा के नापाक मंसूबों को पूरा कराने के लिए वेस्ट यूपी में बड़ा नेटवर्क फैलाने का काम कर रहे थे। 
विज्ञापन


आतंकी जाकिर मूसा की तलाश में सुरक्षा एजेंसियां लगी हैं। गढ़ मेले में इसे लेकर पहले ही अलर्ट जारी हो चुका है। पंजाब में आतंकी हमले के बाद मेरठ जोन की पुलिस मूसा को लेकर और सक्रिय हो गई है। मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, सहारनपुर समेत कई जिलों में पहले भी आतंकी पकड़े जा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अंदेशा है कि आतंकी जाकिर मूसा वेस्ट यूपी के जनपदों में छुपा हो सकता है। गढ़ मेले में वह शरण ले सकता है। इसको लेकर सोमवार की रात वेस्ट यूपी के जनपदों में हाईअलर्ट जारी हो गया। एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार ने बताया कि आतंकी मूसा को लेकर पुलिस को अलर्ट किया गया है। सभी जिलों के एसएसपी को निर्देश दिए गए हैं कि वह हर संवेदनशील स्थल पर नजर रखें। गढ़ मेले में फोर्स बढ़ा दी गई है। 

पंजाब के संदिग्ध लोगों की तलाश 
सुरक्षा एजेंसियों ने अंदेशा जताया कि पंजाब में आतंकी हमले में आतंकियों की मदद खालिस्तान के समर्थकों ने की हो सकती है। जिसके चलते पंजाब के कुछ संदिग्ध लोग गायब हुए हैं। गंगानगर की यशोदा कुंज में तीन पंजाबी युवक छुपे थे।

एक साल पहले पुलिस सत्यापन करने गई तो वह फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे। बाद में पुलिस ने काफी संख्या में अवैध असलहे बरामद किए। पुलिस का मानना कि भागने वाले दो लोग खालिस्तान समर्थक थे। उनके मेरठ में कई लोग हैं। पंजाब में आतंकी हमले के बाद पुलिस संदिग्ध लोगों की तलाश में लगी है। 

कैंट में सेना ने बढ़ाई चौकसी   
अमृतसर में निरंकारी सत्संग भवन पर हुए आतंकी हमले के बाद मेरठ कैंट में सेना ने चौकसी बढ़ा दी है। सोमवार को माल रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन के बाहर भी सेना के जवान तैनात रहे। इसके अतिरिक्त रात को क्यूआरटी का मूवमेंट बढ़ा दिया है। 

अमृतसर में आतंकी हमले के बाद सेना ने कैंट क्षेत्र में दिन और रात गश्त बढ़ा दी है। संदिग्धों से पूछताछ करने को कहा गया है। खासतौर से रात को सेना की तरफ से सड़कों पर बैरिकेडिंग भी की जा रही है। 
मुख्य मार्गों से जुड़ने वाले रास्तों पर खास चौकसी की जा रही है। इसके साथ ही सिटी स्टेशन जाने वाले रास्ते पर भी सेना के जवान बारीकी से नजर रख रहे हैं। राधा स्वामी सत्संग भवन के बाहर एहतियात के तौर पर दिन में सेना के जवान तैनात रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed