फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   tere will no meeting with captives on march 22

22 मार्च को जेल में बंदियों से नहीं होगी मुलाकात

Sat, 21 Mar 2020 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
tere will no meeting with captives on march 22
मेरठ। कोरोना के बढ़ते खौफ को देखते हुए हर विभाग सुरक्षा के इंतजाम करने में जुटा है। नई-नई व्यवस्था की जा रही हैं ताकि लोग सुरक्षित रहें। इसी शृंखला में जेल प्रशासन ने भी ‘जनता कर्फ्यू’ को देखते हुए 22 मार्च को जेल में बंदियों की मुलाकात का कार्यक्रम रद्द कर दिया है। इसी के दृष्टिगत एक और व्यवस्था बनाई गई है। इस व्यवस्था के तहत बंदी अपने परिजनों से सप्ताह में चार दिन बात कर सकेंगे।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में हर रोज तकरीबन 500 से 600 लोग मुलाकाती के रूप में पहुंचते हैं। इस लिहाज से हर दिन एक बड़ी संख्या यहां एकत्र होती है। कोराना वायरस के बढ़ते असर को देखते हुए स्वास्थ्य संगठनों की ओर से गाइड लाइन जारी की गई हैं, जिसमें एक स्थान पर अधिक लोगों के न जुटने देने के लिए भी कहा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में ‘जनता कर्फ्यू’ का ऐलान किया है। इसके बाद भीड़ पर अंकुश लगाने की जेल प्रशासन ने भी योजना बनाई है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डा. बीडी पांडेय ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिगत इंतजाम किए जा रहे हैं। इसी के चलते 22 मार्च को मुलाकात रद्द करने का निर्णय लिया गया है, लेकिन बंदियों व उनके परिजनों की भावनाओं को देखते हुए अतिरिक्त फोन कॉल की व्यवस्था भी तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि अभी तक जेल में मौजूद बंदी अपने परिजन के जेल में पंजीकृत नंबर पर सप्ताह में दो बार ही बात कर पाता था। नई व्यवस्था के बाद जेल के पीसीओ से बंदी सप्ताह में चार दिन फोन पर बात कर सकेगा। यह एक प्रयोग है। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को जेल आने से या कहें तो जेल में एकत्र होने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed