फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tenth Rapid Rail reached Duhai Depot, work speeded up

Meerut News: दसवीं रैपिड रेल दुहाई डिपो पहुंची, तेज हुआ काम

Wed, 17 May 2023 02:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 17 May 2023 02:32 AM IST
विज्ञापन
Tenth Rapid Rail reached Duhai Depot, work speeded up
मेरठ। रैपिड एक्ट के पहले खंड में छह कोच वाली 13 रेल का संचालन होना है। इसके तहत गुजरात स्थित सावली प्लांट से सड़क मार्ग के जरिए 10वीं रैपिड रेल सड़क मार्ग से गाजियाबाद पहुंच गई। माना जा रहा है ट्रायल रन के बाद जून में रैपिड रेल को दुहाई तक शुरू किया जा सकता है। इसके तहत रात-दिन काम तेज हो गया है। रैपिड एक्स के प्राथमिकता खंड पर निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब पहले खंड में साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो स्टेशन में फिनिशिंग का काम तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन

मेरठ में भी लगातार काम चल रहा है। अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु पर वायडक्ट का काम भी हाल ही में पूरा किया गया है। दूसरी ओर अंडरग्राउंड सुरंग भी बनाई जा रही हैं। अब फैज-ए-आम की ओर से दिल्ली चुंगी के पास सुरंग को जोड़ने का काम किया जा रहा है। एनसीआरटीसी रैपिड एक्स का 17 किमी. लंबे प्राथमिकता खंड पर परिचालन आरंभ करने वाली है। इसमें साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो समेेत 5 स्टेशन हैं। वहीं यात्री किराए पर निर्भरता से इतर वित्तीय स्थायित्व के लिए नॉन फेयर बॉक्स रेवेन्यू विकल्पों को सक्रिय रूप से तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन

जी-20 डिजास्टर रिस्क रिडक्शन टीम ने रैपिड रेल की सुविधाओं का परखा
गाजियाबाद। देश की पहली रीजनल रेल रैपिड एक्स के अगले माह शुरुआत से पहले मंगलवार को जी-20 से जुड़े एक प्रतिनिधिमंडल (ट्राइको यूथ फॉर डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड रेजिलिएंट इंफ्रास्ट्रक्चर) ने प्राथमिकता खंड का दौरा किया। प्रतिनिधि मंडल में शामिल विभिन्न देशों के सदस्यों ने रैपिड कॉरिडोर के प्रथम खंड में चल रहीं तैयारियों के साथ रेल में सफर भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed