फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tenth class student brutally beaten up, family members reached the police station

दसवीं के छात्र की बेरहमी पिटाई, थाने पहुंचे परिजन

Fri, 22 Aug 2025 02:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Tenth class student brutally beaten up, family members reached the police station
शिक्षक की पिटाई के बाद थाने पहुंचे परिजन स्रोत संवाद
परिजनों ने पिटाई से छात्र के हाथ का अंगूठा टूटने का आरोप लगाया, तहरीर दी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। कस्बे के एक प्राइवेट स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र के परिजनों ने थाने पहुंचकर शिक्षक ने बेरहमी से मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी। आरोप है कि पिटाई से छात्र के हाथ का अंगूठा टूट गया।
थाना क्षेत्र के गांव डांडी निवासी छात्र विशाल के परिजनों ने बृहस्पतिवार को थाने पर दी तहरीर में बताया कि विशाल एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा 10 में पढ़ता है। बृहस्पतिवार को करीब 11 बजे शिक्षक ने बिना वजह पीटना शुरू कर दिया। शिक्षक ने बिना वजह डंडे और पैरों से उसकी जमकर पिटाई की। पिटाई से विशाल का अंगूठा टूट गया और उसे गंभीर चोटें आईं। उसने बचाने की गुहार भी लगाई, लेकिन शिक्षक उसकी पिटाई करता रहा। छात्र का आरोप है कि इस घटना से वह मानसिक रूप से भी आहत है। छात्र के परिजनों ने पुलिस से आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

फीस की रसीद मांगने पर अभद्रता का आरोप
उधम सिंह चौक के निकट एक स्कूल में नर्सरी के छात्र विहान के पिता आदेश ने फीस की रसीद मांगने पर स्कूल प्रबंधन पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी। आदेश कुमार ने मामले की शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी से कर बिना अनुमति चल रही स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले में खंड शिक्षा अधिकारी कमल राज का कहना है कि मामला संज्ञान में आने के बाद बिना मान्यता चल रहे स्कूल के खिलाफ कार्रवाई कर बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed