फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tension over supremacy between Pradhan and former Pradhan in Laliyana village, case registered against four

Meerut News: ललियाना गांव में प्रधान और पूर्व प्रधान में वर्चस्व को लेकर तनाव, चार पर केस दर्ज

Sun, 21 Jul 2024 05:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
Tension over supremacy between Pradhan and former Pradhan in Laliyana village, case registered against four
किठौर। ललियाना गांव में प्रधान और पूर्व प्रधान पक्ष वर्चस्व को लेकर आमने-सामने आ गए हैं। 15 दिन से दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में फायरिंग भी की गई है। गांव में तनाव की स्थिति है। शुक्रवार को फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और एक पक्ष की तहरीर पर चार के खिलाफ केस दर्ज किया। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने स्थिति को सही ढंग से नियंत्रित नहीं किया तो गांव में बड़ा बवाल हो सकता है।
विज्ञापन

ललियाना गांव में प्रधान तनवीर और पूर्व प्रधान अफजाल समर्थकों के बीच पिछले करीब 15 दिन से विवाद चल रहा है। इस मामले में कुछ दिन पहले नासिर आदि के विरुद्ध दर्ज कराया गया था। शुक्रवार को फिर अफजाल पक्ष के इसरार और फहीम पक्ष के लोगों में विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों पक्षों के लोग हथियार लेकर आमने सामने आ गए। इस दौरान हवाई फायरिंग कर गांव में दहशत फैलाई गई। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। पुलिस ने मामले में एक पक्ष के आस मोहम्मद की पत्नी कमर जहां की तहरीर पर दाउद पुत्र महबूब, फरमान पुत्र उस्मान, बहाव पुत्र फैजू और अब्दुल कादिर पुत्र जावेद के खिलाफ केस दर्ज किया है। लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस इस मामले में कार्रवाई में ढिलाई बरती रही है। पुलिस ने सख्त कार्रवाई नहीं की तो गांव में बड़ी घटना हो सकती है।
विज्ञापन

तमंचा समेत पकड़े आरोपी को छुड़ाया
ग्रामीणों ने यह भी बताया कि फायरिंग की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंच गई थी। पुलिस ने एक आरोपी को तमंचे समेत पकड़ लिया था। लेकिनन आरोपी पक्ष के लोगों ने जबरन पकड़े गए आरोपी को छुड़ा लिया। इसके बाद पुलिस तमंचा और कारतूस लेकर लौट गई। सीओ किठौर अभिषेक पटेल का कहना है कि दोनों पक्षों में वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा है। दो केस दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी छुड़ाने के जानकारी नहीं मिली है। इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed