फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tension over opening the gate towards the religious site in Dahar

डाहर में धार्मिक स्थल की तरफ गेट खोलने को लेकर तनाव

Tue, 09 Feb 2021 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Tension over opening the gate towards the religious site in Dahar
डाहर में धार्मिक स्थल की तरफ गेट खोलने को लेकर तनाव
विज्ञापन

- पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रोशनदान, खिड़की बंद कराए
- लोगों का आरोप, पुलिस ने मामले शुरू से नहीं की ठोस कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव डाहर में सोमवार की अलसुबह एक व्यक्ति द्वारा धार्मिक स्थल की तरफ गेट खोले जाने को लेकर बवाल खड़ा हो गया। इस मामले में दोनों संप्रदाय के लोग आमने-सामने आ गए। मामले की जानकारी मिलने पर एडीएम प्रशासन व एसपी देहात कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फिलहाल अधिकारियों ने खोले गये दरवाजे को बंद करवाते हुए मौके पुलिस बल को तैनात कर दिया है। फिलहाल मामले को लेकर दोनों संप्रदाय के लोगों में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
डाहर गांव निवासी सरदार सिंह अपने घर में निर्माण कार्य करा रहा है। बताया गया कि सोमवार की सुबह ग्रामीण ने मकान में समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल की तरफ गेट लगवाने का काम शुरू किया। इसे लेकर संप्रदाय विशेष के ग्रामीणों को इसका पता लगा तो भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गये और हंगामा खड़ा कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर एसपी देहात केशव कुमार और एडीएम प्रशासन मदन सिंह गब्रयाल, एसडीएम सरधना अमित कुमार भारतीय व सरूरपुर, रोहटा, जानी, फलावदा थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

संप्रदाय विशेष के ग्रामीणों का कहना था कि गेट का रास्ता उनके धार्मिक स्थल की तरफ जबरन खोला जा रहा है। जिसके बाद अधिकारियों ने मौके पर चल रहा निर्माण कार्य रुकवा दिया तथा हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। इसे लेकर गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल व पीएसी को तैनात किया गया है। वहीं, इस मामले को लेकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर मामले को लेकर पिछले एक महीने से चली थाने से लेकर आईजी तक ग्रामीणों द्वारा अवगत करा दिया गया था। जिसके चलते मामला लंबा खींचने से दोनों संप्रदाय में लगातार तनातनी बढ़ती जा रही है। लोगों का आरोप है कि पुलिस ने मामले में शुरू से ही ठोस कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करके रिपोर्ट अधिकारियों को भेज चुके हैं, लेकिन प्रशासनिक अधिकारी कोई निर्णय नहीं ले पा रहे थे। मामले में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी जवाब देने से बचते रहे। फिलहाल मामले को लेकर दोनों संप्रदायों में भारी तनाव बना हुआ है। वहीं देरशाम तक भारी पुलिस बल मौके पर तैनात था।

गांव में पुलिस तैनात
एक व्यक्ति द्वारा धार्मिक स्थल की तरफ दरवाजा खोलने का प्रयास किया गया। जिसके बाद गांव में दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए थे। मैंने और एडीएम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। एसडीएम और थाना पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है। मौके की स्थिति को देखते हुए यथा स्थिति के निर्देश दिए गए हैं। एक व्यक्ति पर शांति भंग में कार्रवाई की गई है। जबकि दोनों पक्ष के लोगों को मुचलका पाबंद किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस तैनात की गई है। - केशव कुमार, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed