फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tension on Indo-Pak border: Meerut on high alert, officers and employee leave canceled

भारत पाक सीमा पर तनाव: मेरठ हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, अफसरों-कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

Fri, 09 May 2025 12:04 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 09 May 2025 12:04 PM IST
सार

ऑपरेशन सिंदूर जारी है। भारत-पाक सीमा पर तनाव बढ़ता जा रहा है। इसके चलते जनपद में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Tension on Indo-Pak border: Meerut on high alert, officers and employee leave canceled
मेरठ में हाई अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑपरेशन सिंदूर जारी है। भारत-पाक सीमा पर तनाव बढ़ता जा रहा है। इसके चलते जनपद में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात कर दी गई है और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अफसरों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गईं हैं। सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ा दी गई है। देश विरोधी गतिविधियों को देखते 20 सोशल मीडिया अकाउंट बंद कराने के लिए पत्राचार शुरू किया गया है। 

विज्ञापन


वायरलेस सेट पर एसएसपी विपिन ताडा ने शहर-देहात के मुख्य चौराहों पर वाहनों और संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए सघन चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को जुमे की नमाज को देखते हुए शहर में एसपी सिटी और देहात में एसपी देहात सीओ-थानेदार को लेकर गश्त करेंगे। रातभर चेकिंग अभियान चलाया गया। 
विज्ञापन


भारत-पाक सीमा पर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। लगातार हमला होने के चलते एडीजी जोन भानू भास्कर ने सभी जनपदों में अलर्ट घोषित कर दिया। अलर्ट के चलते शहर में बेगमपुल, रोडवेज बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, घंटाघर, सोहराब गेट डिपो, मेडिकल कॉलेज, तेजगढ़ी चौराहे पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर की मिश्रित आबादी में भी पुलिस बल तैनात किया गया। देहात के क्षेत्रों में भी पुलिस फोर्स लगाया गया। संवेदनशील, अतिसंवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस फोर्स लगाया गया है। रात्रि में ही तमाम पुलिस फोर्स सार्वजनिक स्थलों और मिश्रित आबादी में भ्रमण के लिए निकल पड़े।

यह भी पढ़ें: UP: जगदगुरू शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज बोले- हम ब्रह्मचारी, देश के लिए सेना संग मिलकर लड़ने को तैयार

माहौल खराब करने वालों पर होगी कार्रवाई 
इंटेलीजेंस की टीम को भी सक्रिय किया गया है। शुक्रवार यानी आज होने वाली जुमे की नमाज के लिए भी पुलिस फोर्स सतर्क है। एसएसपी ने बताया कि जो भी माहौल खराब करने का प्रयास करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

हर हालात से निपटने की तैयारी
पुलिस फोर्स, डॉक्टर, नगर निगम सहित सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गईं। सरकारी और निजी अस्पतालों में एंबुलेंस से लेकर उपचार कराने के तमाम इंतजाम किए गए हैं। 

चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द
भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे युद्ध के बीच सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया ने सभी चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। 24 घंटे स्टाफ को मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है। सभी पंजीकृत निजी चिकित्सालयों को दस बेड आरक्षित रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी सहित सभी अस्पतालों के डाक्टरों और अन्य स्टाफ को फिलहाल छुट्टी नहीं मिलेगी। 

सीएमओ ने सभी चिकित्सा अधीक्षक, प्रभारी चिकित्साधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक अपने कार्यालय में रहने के आदेश दिए हैं। वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चार, जिला अस्पताल में 20 और मेडिकल कॉलेज में 50 बेड आरक्षित किए गए हैं। अस्पतालों में दवाओं के पर्याप्त इंतजाम रखने को भी कहा गया है। अस्पताल में सभी ग्रुप के रक्त की उपलब्ध्ता के लिए रक्तदान शिविर लगाने के लिए कहा गया।  

 

Tension on Indo-Pak border: Meerut on high alert, officers and employee leave canceled
मेरठ में हाई अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

नौचंदी मेला भी किया स्थगित अगली तिथि निर्धारित होगी  
झूले, सर्कस व लाइट लगने के साथ-साथ निर्माण कार्य जारी के बाद भी नौचंदी मेला भी स्थगित हो गया है। देश की सीमा पर तनाव के हालत को देखते हुए नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने निगम अधिकारी और कर्मचारियों के छुट्टी रद्द कर दी। 15 मई की बजाय 20 मई 2025 के बाद ही नौचंदी मेले की तारीख तय होने की जानकारी दी गई है।  

नौचंदी मेला 15 मई से लगाने की तैयारी में नगर निगम लगा हुआ था। झूले, सर्कस, तहबाजारी, लाइट सहित अन्य संसाधनों में टेंडर की प्रक्रिया चल रही हैं। तहबाजारी और लाइट के टेंडर में अनियमितता का आरोप ठेकेदार लगा रहे हैं। नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने बताया कि आमजन की समस्याओं का निराकरण करने के लिए छुट्टी निरस्त की हैं। मुख्य कारण बताने के बाद अवकाश स्वीकृत किया जाएगा। नौचंदी मेला लगाने की अगली तारीख जल्द निर्धारित की जाएगी।

टेंडर पर शर्त बदलने का आरोप
नौचंदी मेले में तहबाजारी, लाइट सहित अन्य काम के टेंडर की शर्त बदलने का आरोप लगाकर ठेकेदारों ने निगम अधिकारियों पर लगाया है। कहां कि निगम अधिकारियों ने कुछ ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए टेंडर की शर्त जानबूझकर बदली है। दिल्ली वाले सर्टिफिकेट को उत्तर प्रदेश में मानने से इनकार कर दिया गया। जिसको लेकर अलग-अलग चर्चा है। दिल्ली की एक कंपनी के टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाकर कोर्ट चली जाने की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed