फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tension in Jwalagarh Over Sonu Murder Case, Clash Between Police and Locals

Meerut: सोनू हत्याकांड को लेकर पुलिस और ग्रामीणों में नोकझोंक, उठाई ये मांगें, हालात तनावपूर्ण

Tue, 13 Jan 2026 07:49 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 13 Jan 2026 07:49 PM IST
सार

सरधना के ज्वालागढ़ गांव में सोनू हत्याकांड को लेकर पुलिस और ग्रामीणों में नोकझोंक हो गई। राजनीतिक दलों के पहुंचने से हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।

विज्ञापन
Tension in Jwalagarh Over Sonu Murder Case, Clash Between Police and Locals
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के सरधना में बीते पांच जनवरी को हुए सोनू हत्याकांड के मामले में मंगलवार को ज्वालागढ़ गांव में उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब पुलिस और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक व धक्का-मुक्की हो गई। सड़क पर जमा भीड़ को हटाने के दौरान पुलिस ने लोगों को खदेड़ने की कोशिश की, जिससे हालात और बिगड़ गए। स्थिति को संभालने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।
विज्ञापन


गाने की आवाज को लेकर हुआ था विवाद
मृतक सोनू उर्फ रोहित, निवासी शिव चौक मुजफ्फरनगर, पांच जनवरी को अपनी मौसी के घर ज्वालागढ़ जा रहा था। रास्ते में टेंपो चालक से गाने की आवाज कम करने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने सोनू के सिर पर ईंट से हमला कर उसकी हत्या कर दी। आरोप है कि शव को सड़क किनारे पत्तों के ढेर में जलाने का भी प्रयास किया गया। पुलिस ने शव बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कपसाड़ कांड: ग्रामीण अभी और कुछ दिन कर्फ्यू जैसे हालात में रहेंगे, गांव की पूरी तरह से कर रखी है नाकेबंदी
विज्ञापन
विज्ञापन

 

राजनीतिक दलों की मौजूदगी से बढ़ा दबाव
हत्या के बाद से मृतक के परिजनों के यहां लगातार विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं का आना-जाना लगा है। मंगलवार को आजाद समाज पार्टी सहित अन्य दलों के नेता ज्वालागढ़ पहुंचे। पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सड़क पर भीड़ जमा न होने देने का प्रयास किया, इसी दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक हो गई।

विपक्ष ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
इस मामले को लेकर विपक्षी दलों ने भी सरकार और पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और आजाद समाज पार्टी के नेता चंद्रशेखर आजाद ने सोशल मीडिया के जरिए कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा है।

गांव में तनावपूर्ण शांति
फिलहाल ज्वालागढ़ गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। पुलिस अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं और पूरे इलाके पर नजर रखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त बल तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed