UP: मेरठ-करनाल हाईवे पर महाराणा प्रताप बोर्ड पर ‘जय भीम’ लिखने पर हंगामा, ठाकुर समाज में आक्रोश
मेरठ-करनाल हाईवे पर गोटका गांव के मुख्य द्वार पर महाराणा प्रताप के बोर्ड पर ‘जय भीम’ लिखे जाने से विवाद पनप गया, वहीं ठाकुर समाज में रोष फैल गया, पुलिस ने जांच शुरू की।
विस्तार
मेरठ के सरूरपुर में मेरठ-करनाल हाईवे पर सोमवार सोमवार सुबह एक विवादास्पद घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। गांव गोटका के मुख्य द्वार पर लगे महाराणा प्रताप के बोर्ड पर अज्ञात असामाजिक तत्वों ने कालिख से 'जय भीम' लिख दिया।
सुबह घटना की जानकारी मिलते ही ठाकुर समाज के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और कड़ा विरोध जताया। उनका कहना है कि इस तरह का कृत्य समाज में आपसी वैमनस्य फैलाने की साजिश है। उन्होंने आरोपियों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की।
यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 11 अगस्त को आपके शहर में क्या हुआ
सूचना पाकर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और मुख्य द्वार से कालिख को हटवाया। अधिकारियों ने लोगों को शांत करते हुए आश्वासन दिया कि मामले की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने एहतियातन क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। इस घटना से पूरे इलाके में हलचल मची हुई है और ग्रामीणों में नाराजगी बनी हुई है।