फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tender not open and contractor made road

किशोर को घर से उठाकर ले गया गुलदार, मार डाला

Wed, 30 Dec 2020 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
Tender not open and contractor made road
किशोर को घर से उठाकर ले गया गुलदार, मार डाला
विज्ञापन

बढ़ापुर(बिजनौर)। गांव भोगपुर में गुलदार ने घर में घुसकर एक किशोर पर हमला कर दिया और खींचकर खेत में ले गया। गांव वालों ने तलाश की तो किशोर खेत में खून से लथपथ पड़ा मिला। सीएचसी मेें किशोर को मृत घोषित कर दिया। इस घटना गांव में दहशत का माहौल है। वहीं परिजनों में कोहराम मचा है।

गांव भोगपुर निवासी बंशीलाल का बेटा विशाल (12) मंगलवार शाम घर पर था। वह आंगन में नल से पानी भर रहा था। इस बीच अचानक घर में गुलदार घुस आया और विशाल पर हमला कर दिया। गुलदार ने विशाल को गर्दन से दबोच लिया और उसे घसीटते हुए खेतों में ले गया। गुलदार को विशाल को ले जाते देखकर गांव में हड़कंप मच गया। गांव वाले लाठी डंडे लेकर गुलदार की ओर दौड़ पड़े। गांव वालों ने काफी तलाश की तो विशाल एक खेत में लहूलुहान हालत में पड़ा था, गुलदार कहीं नहीं मिला। गांव वाले विशाल को तुरंत अफजलगढ़ सीएचसी ले गए, जहां डा. सर्वेश निराला ने उसे मृत घोषित कर दिया। विशाल की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। विशाल अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। उसकी एक छोटी बहन है। गांव वालों का कहना है कि गांव के आसपास गुलदार दिख जाते थे, लेकिन उन्होंने पहले कभी किसी बच्चे पर हमला नहीं किया था। वहीं, अफजलगढ़ कोतवाल ने सीएचसी पर जाकर गांव वालों से घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed