{"_id":"69d41715cacd0cb303023412","slug":"tenant-stabs-landlord-seriously-injures-him-meerut-news-c-72-1-mct1011-151415-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: किरायेदार ने मकान मालिक पर चाकू से किए वार, गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: किरायेदार ने मकान मालिक पर चाकू से किए वार, गंभीर घायल
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में किरायेदार सलमान ने मकान मालिक आरिफ पर चाकू से प्रहार कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित की ओर से पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर दी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
सुहैल गार्डन निवासी आरिफ ने रविवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि उसके घर में सलमान किराये पर रहता है। चार अप्रैल शनिवार शाम बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। कमरे में मौजूद आरोपी ने बच्चों को धमका कर घर के अंदर जाने के लिए कहा। विरोध करने पर सलमान घर के अंदर गया और सब्जी काटने वाले चाकू से उस पर कई वार कर दिए। हमले में आरिफ लहूलुहान हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। आरोपी हमला करने के बाद मौके से भाग गया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।