UP: मुजफ्फरनगर और खतौली नगर पालिका में दस सभासद नामित, शासन ने जारी की अधिसूचना
नगर विकास विभाग उत्तर प्रदेश ने मुजफ्फरनगर और खतौली नगर पालिका परिषद में पांच-पांच सभासद नामित किए हैं। शासन की अधिसूचना जारी होने के बाद समर्थकों में खुशी का माहौल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश शासन के नगर विकास विभाग ने नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर और नगर पालिका परिषद खतौली के लिए नामित सभासदों की सूची जारी कर दी है। शासन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार दोनों नगर पालिकाओं में पांच-पांच सभासदों को नामित किया गया है।
यह आदेश 14 मार्च 2026 को लखनऊ से जारी किया गया। अधिसूचना में बताया गया है कि उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1916 की धारा 9 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए इन सदस्यों को नामित किया गया है।
यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: ठाकुर पूरण सिंह के बेटे समेत तीन आरोपियों को जमानत, पढ़ें- क्या था मामला
मुजफ्फरनगर नगर पालिका के लिए नामित सदस्य
जारी सूची के अनुसार नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के लिए अभिजीत गंभीर पुत्र रविंद्र सिंह गंभीर, रवि पाराशर पुत्र सुधीर पाराशर, अमन तोमर पुत्र रामनाथ तोमर, सचिन सैनी पुत्र ओमप्रकाश सैनी और अमित कुमार पुत्र किशनलाल को नामित सभासद बनाया गया है।
खतौली नगर पालिका में भी पांच नाम
इसी प्रकार नगर पालिका परिषद खतौली के लिए भी पांच सभासदों को नामित किया गया है। इनमें रजत जैन पुत्र अनिल जैन, श्रीमती सोनिका पत्नी राजकुमार रहेजा, मनोज सैनी पुत्र सीताराम सैनी, अजय कुमार पुत्र नत्थन सिंह और दिमाग सिंह पुत्र बुद्धू सिंह के नाम शामिल हैं।
अधिकारियों को भेजी गई अधिसूचना
नगर विकास विभाग की ओर से जारी इस अधिसूचना की प्रतिलिपि संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है। आदेश जारी होने के बाद नामित सभासदों और उनके समर्थकों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।