फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   tempreture high

तेजी से बढ़ रहा तापमान, फिर बिगड़ेगा मौसम

Sun, 05 Jan 2020 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
tempreture high
मेरठ के सूरजकुंड पार्क से दिखता मौसम का नजारा।
तेजी से बढ़ रहा तापमान, फिर बिगड़ेगा मौसम
विज्ञापन

मोदीपुरम। ठंड से कुछ राहत देने के बाद मौसम फिर से पलटी मारेगा। दिन में सर्द हवा चलने से जहां ठंड में इजाफा होगा वहीं तापमान भी गिरेगा। सुबह के समय हल्का कोहरा भी छाने के आसार है। दिन में धूप थोड़ी राहत देगी। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले 24 से 48 घंटे में तापमान में गिरावट की संभावना जताई है।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते एनसीआर और वेस्ट यूपी में मौसम फिर से ठंडा होगा। पहाड़ों पर नया पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है, जिसका असर 7 जनवरी से शुरू होगा। 8 व 9 जनवरी को हल्की व 10 जनवरी को मध्यम बारिश की संभावना हैं। उससे पहले शीतलहर का दौर शुरू होगा। वहीं शनिवार को हवा की गति में बढ़ोतरी हुई। आंशिक बादल भी दिखाई दिए। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। तापमान में करीब एक डिग्री की गिरावट आई है, जबकि रात का तापमान बढ़ा है। अधिकतम आर्द्रता 95 और न्यूनतम 49 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed