फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Temporary encroachment in Mawana jammed the main road for several hours

मवाना में अस्थायी अतिक्रमण से मुख्य मार्ग कई घंटे जाम

Fri, 02 Apr 2021 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
Temporary encroachment in Mawana jammed the main road for several hours
मवाना में अस्थायी अतिक्रमण से मुख्य मार्ग कई घंटे जाम
विज्ञापन

मवाना। नगर के मुख्य मार्ग पर स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण के चलते बृहस्पतिवार को काफी लंबा जाम लग गया। दो घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैफिक पुलिस ने जाम पर काबू पाया। वहीं प्राइवेट व रोडवेज बसों द्वारा कहीं भी बस रोककर सवारी उतारने तथा बैठाने के कारण भी नगर में जाम की समस्या बनी रहती है।
नगर में कहीं पार्किंग की व्यवस्था नहीं हैं। इस कारण जो लोग खरीदारी करने आते हैं वह सड़क किनारे ही वाहन को खड़ा कर खरीददारी कर चले जाते हैं।
बृहस्पतिवार को थाने के दोनों ओर एक किमी. तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम लगने की सूचना पर पुलिस सड़क पर उतरी तथा वाहनों को किसी प्रकार व्यवस्थित कर जाम से लोगों को निजात दिलाई। डेढ घंटे मुख्य मार्ग पर वाहन रेंगते नजर आए। जिससे वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल चलने वालों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर ने एसडीएम कमलेश गोयल को पत्र लिखकर मांग की है कि जिन रोडवेज बसों का स्टैंड मवाना में नहीं है, उनका मवाना में प्रवेश न होकर सीधे निकलने के आदेश दिए जाएं। मवाना से केवल वह बसे ही निकले जिनका स्टॉपेज मवाना में हैं। सुबह सात बजे से रात्रि आठ बजे तक भारी वाहनों के लिए नो एंट्री लागू की जाए, जिससे नगर में जाम की समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed