{"_id":"6a930e7f002e6e79f204c58d","slug":"temporary-bridge-damaged-due-to-rising-water-level-of-the-hindon-farmers-face-increased-difficulties-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113430-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हिंडन का जलस्तर बढ़ने से अस्थायी पुल क्षतिग्रस्त, किसानों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हिंडन का जलस्तर बढ़ने से अस्थायी पुल क्षतिग्रस्त, किसानों की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। किनौनी स्थित बजाज हिंदुस्तान शुगर मिल के सामने हिंडन नदी पर बना अस्थायी पुल जलस्तर बढ़ने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे रोहटा क्षेत्र के साथ ही बागपत के चिरचिटा, मऊ और आसपास के गांवों के किसानों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी मार्ग से किसान अपने खेतों पर आने-जाने के साथ गन्ना लेकर किनौनी चीनी मिल भी पहुंचते हैं।
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार करनावल ने शासन को पत्र भेजकर हिंडन नदी पर स्थायी पुल बनवाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि नदी का जलस्तर बढ़ने पर यह अस्थायी पुल हर वर्ष क्षतिग्रस्त हो जाता है। इससे किसानों को काफी परेशानी होती है और गन्ने की ढुलाई भी प्रभावित होती है। बताया कि तीन दिन पहले बागपत निवासी दो व्यक्ति बाइक समेत नदी में बह गए थे। कई बार बड़े हादसे होने के बाद भी प्रशासन ने कोई संज्ञान नहीं लिया है। उन्होंने मांग की कि किसानों की समस्या को देखते हुए गन्ना विभाग अथवा किनौनी चीनी मिल प्रबंधन द्वारा यहां स्थायी पुल का निर्माण कराया जाए ताकि किसानों को आवागमन में परेशानी न हो।