फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Temperatures reached 42 degrees, Monday was the hottest day of the season

42 डिग्री पहुंचा पारा, सीजन में सबसे गर्म रहा सोमवार का दिन

Tue, 10 Jun 2025 02:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Temperatures reached 42 degrees, Monday was the hottest day of the season
मोदीपुरम। जेठ की दोपहर में धरती तपती जा रही है। सोमवार को तापमान 42 डिग्री पहुंच गया, जो सीजन में सबसे गर्म दिन रहा। हीट वेव ने गर्मी को बढ़ा दिया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन

पिछले तीन-चार दिन से लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है। दिन और रात का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। लोगों को न दिन में और न ही रात में सुकून मिल पा रहा है। फिलहाल मौसम राहत देता नहीं दिख रहा है। सोमवार का दिन सुबह से ही गर्म रहा, तेज धूप और सूरज की तपिश के बीच दिनभर शहरवासी गर्मी में हलकान रहे। गर्मी के तेवर शाम तक भी ढीले नहीं हुए। भीषण गर्मी में शहरवासी घर से बाहर निकलने में भी कतरा रहे हैं। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि आगामी तीन-चार दिन तक मौसम के तेवर तल्ख रहेंगे। गर्मी का असर अपेक्षा से ज्यादा रहेगा, जिस कारण से उमस भी परेशान करेगी। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 174 दर्ज किया गया। गंगानगर में 188, जयभीम नगर 170, पल्लवपुरम 177, दिल्ली रोड 182, बेगमपुल 179 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन


हीट स्ट्रोक से यह है खतरा
- शरीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाने पर हीट स्ट्रोक की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है।
- लू के कारण पसीने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिससे डिहाइड्रेशन हो सकता है।
- लू के कारण चक्कर आना, सिरदर्द, उल्टी, मांसपेशियों में ऐंठन और बेहोशी जैसे लक्षण हो सकते हैं।

इन लोगों को लू का खतरा अधिक होता है।
- बुजुर्ग, बच्चे, गर्भवती महिलाएं, पहले से किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित लोग, बाहरी कार्य करने वाले लोग।

लू से बचने के लिए सुझाव
जितना संभव हो सके, घर में रहें।
- पर्याप्त पानी पीएं।
- ठंडे कमरे में रहें, धूप से बचें
- हल्के और ढीले कपड़े पहनें।
- भारी शारीरिक गतिविधि से बचें
- सलाह के लिए डॉक्टर से संपर्क करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed