फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tell me ... how much will you pay for a ladle, police suspect Salman gang

बताओ... लाड़ले की कितनी कीमत दोगे, शक के दायरे में सलमान गैंग

Sun, 25 Jun 2017 03:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 25 Jun 2017 03:37 PM IST
विज्ञापन
Tell me ... how much will you pay for a ladle, police suspect Salman gang
अरसम और उसके पिता

आरोपियों ने अरसम के पिता से फोन कर कहा कि बताओ... लाड़ले की कितनी कीमत दोगे। सवाल है कि दो दिन की कार्रवाई के बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला।

विज्ञापन



स्क्रैप कारोबारी व जली कोठी के व्यापार संघ के प्रधान हाजी इरफान कुरैशी के बेटे अरसम का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस की पांच टीमों के संग एसटीएफ को अरसम की तलाश में लगाया गया है।  
विज्ञापन


अरसम को मुक्त के बदले में बदमाश लगातार अलग अलग नंबरों से फिरौती की सौदेबाजी कर रहे है। शनिवार को बदमाशों ने तीन बार कॉल करके फिरौती मांगी। बदमाशों ने कहा कि अपने बेटे की कितनी कीमत दे सकते हो। एक बार बदमाशों ने अरसम की परिजनों से बात भी कराई। ईद से तीन दिन पूर्व कारोबारी के बेटे का अपहरण पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। पुलिस मामले को लेकर हर एंगल से जांच कर रही है। पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष आशु शर्मा ने बताया कि कारोबारी हाजी इरफान के बेटे की बरामदगी की मांग को लेकर वे कार्यकर्ताओं के साथ रविवार को एसएसपी से मिलेंगे। बदमाश अलग अलग नंबरों से अरसम के पिता हाजी इरफान को फोन कर फिरौती मांग रहे। परिजन फोन पर बदमाशों के सामने गिड़गिड़ाए तो शनिवार सुबह को बदमाशों ने अरसम की इरफान से फोन पर बात कराई। उसके बाद दो बार खुद कॉल की और पूछा कि तुम्ही बताओ कितना पैसा दे सकते हो। अपने लाड़ले की कीमत कितना मानते हो। पैसा कहां पहुुंचाना है, तो अपहरणकर्ताओं ने कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सलमान गैंग और दोस्तों पर पुलिस की नजर 
अरसम गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में कक्षा नौ का छात्र है। पुलिस के मुताबिक अरसम का कुछ दिन पहले कोतवाली के कुख्यात सलमान के भतीजे से विवाद हुआ था। सलमान हिस्ट्रीशीटर है और फिलहाल जेल में बंद है। सलमान का भतीजा भी अरसम के साथ पढ़ता है। पुलिस की नजर सलमान गैंग पर भी है। अरसम को उसके दोस्त ने फोन कर आबूलेन पर बुलाया था। जिस नंबर से कॉल की गई, वह नंबर बंद है। पुलिस का अंदेशा है कि अरसम के अपहरण में उसका कोई दोस्त शामिल है। अरसम का एक दोस्त से विवाद भी हुआ था। जिसकी जानकारी हाजी इरफान को लगी थी। इरफान ने अरसम का फोन भी तोड़ा था। तभी से अरसम गुपचुप तरीके से फोन को रखता था।

पार्किंग में खड़ी की स्कूटी

Tell me ... how much will you pay for a ladle, police suspect Salman gang
पुलिस

पुलिस का दावा कि आबूलेन पर अरसम को स्कूटी संग सीसीटीवी कैमरे में देखा। लेकिन कंपनी बाग के पास चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में अरसम की स्कूटी ले जाता एक युवक दिखा है।

आपको बता दें कि पुलिस की एक टीम डासना गाजियाबाद व दूसरी टीम मुजफ्फरनगर गई है। पुलिस के मुताबिक जिस नंबर से कॉल आई, उसकी लोकेशन डासना में बताई गई है।

देहलीगेट क्षेत्र के पटेलनगर निवासी हाजी इरफान कुरैशी का बेटा अरसम शुक्रवार को आबूलेन पर गया था। बदमाशों ने अरसम का अपहरण कर उसकी स्कूटी कंपनी बाग पार्किंग में छोड़ दी। शाम 5:45 बजे दो करोड़ रुपये की फिरौती की कॉल आई। बदमाशों ने अरसम की फोन पर उसके भाई से बात कराई। पुलिस शुक्रवार रातभर अरसम की तलाश में लगी रही, लेकिन सफलता नहीं मिली।  

हाजी इरफान की तहरीर पर शनिवार को सदर बाजार थाने में अरसम के अपहरण का मुकदमा पंजीकृत किया गया। मामला गंभीर होते देखकर पुलिस अधिकारियों ने अरसम की तलाश में एसटीएफ की टीम को भी लगाया है। एसपी सिटी मानसिंह चौहान का कहना है कि बदमाशों ने फिरौती के लिए अलग अलग नंबरों से कॉल की है। पुलिस की एक टीम डासना और दूसरी मुजफ्फरनगर भेजी गई है। 

सीसीटीवी कैमरे में दिखाई पड़ा अरसम 
पुलिस ने शनिवार को आबूलेन बाजार दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। पुलिस का दावा है कि फुटेज में अरसम स्कूटी पर जाता दिखा है। लेकिन बदमाशों नहीं दिखाई दिए। गांधी बाग पर पुलिस के तीन सीसीटीवी कैमरे लगे है, जोकि खराब पड़े है। पुलिस ने माना कि अगर वह कैमरे ठीक होते तो शायद पता चल जाता कि स्कूटी कौन खड़ी करके गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed