फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tehsil team freed the road from encroachment

Meerut News: तहसील टीम ने रास्ता कब्जामुक्त कराया

Thu, 09 Oct 2025 09:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 09:39 PM IST
विज्ञापन
Tehsil team freed the road from encroachment
दौराला। दौराला रेलवे स्टेशन पर जा रहे चकमार्ग को तहसील टीम ने बृहस्पतिवार को पुलिस की उपस्थिति में कब्जा मुक्त कराया। टीम ने पैमाइश कर रास्ते पर मिट्टी डलवाकर पत्थर गाडकर निशानदेही की। तहसील टीम ने चेतावनी दी कि चकमार्ग पर की गई निशानदेही के साथ छेड़छाड़ करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कानूनगो उग्रसेन, लेखपाल अनुज निगम, राकेश कुमार के साथ मटौर पहुंचे। कानूनगो ने बताया कि मटौर के रकबे में हाईवे से शक्ति काॅलोनी के सामने से रेलवे स्टेशन पर जा रहे चकमार्ग 911 पर किसानों ने कब्जा कर रखा था। शिकायत पर कई बार चकमार्ग पर निशानदेही करते हुए कब्जामुक्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन किसान बार-बार कब्जा कर लेते थे। पुलिस टीम की उपस्थिति में पैमाइश कराकर चकमार्ग को कब्जामुक्त कराकर पत्थर गाडकर निशानदेही की गई। किसानों को चेतावनी दी गई कि दोबारा कब्जे का प्रयास किया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed