फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tehsil team arrives to investigate illegal occupation of graveyard land

Meerut News: कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जे की जांच के लिए पहुंची तहसील टीम

Wed, 22 Oct 2025 08:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 08:45 PM IST
विज्ञापन
Tehsil team arrives to investigate illegal occupation of graveyard land
सरधना। मोहल्ला सुलेमान शाह में कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जे के प्रयास के मामले में बुधवार को तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने स्थल का निरीक्षण करते हुए स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई और दोनों पक्षों को पैमाइश पूरी होने तक यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बताया गया कि कुछ लोगों ने कब्रिस्तान की भूमि पर नींव खोदकर कब्जा करने का प्रयास किया था, जिसका स्थानीय निवासियों ने विरोध किया था। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल कार्य रुकवा दिया था। इसके बाद एक पक्ष द्वारा अधिकारियों से शिकायत किए जाने पर बुधवार को नायब तहसीलदार भूपेंद्र कुमार, कानूनगो और लेखपाल आदि ने मौके पर पहुंचकर जांच की। टीम ने भूमि की स्थिति का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। लोगों का कहना था कि संबंधित भूमि कब्रिस्तान की है। फिलहाल तहसील प्रशासन ने जल्द पैमाइश कराकर स्थिति स्पष्ट करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed