फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teenagers used to make cannabis pudding, were caught with about three kilos of hemp

गांजे की पुड़िया बनाकर बेचते थे किशोर, पौने तीन किलो गांजे के साथ पकडे़ गए

Thu, 17 Dec 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Teenagers used to make cannabis pudding, were caught with about three kilos of hemp
गांजे की पुड़िया बनाकर बेचते थे किशोर, पौने तीन किलो गांजे के साथ पकडे़ गए
विज्ञापन

जानीखुर्द। गांव जानी कलां से पुलिस ने दो किशोरों को गांजा बेचते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनसे पौने तीन किलो गांजा बरामद कर चालान कर दिया है।
जानी थाना पुलिस ने जानी कलां गांव में एक सूचना पर एक घर पर छापा मारा। छापे मेें पुलिस ने दो किशोरों को पौने तीन किलो गांजा सहित गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने एक इलेक्ट्रानिक कांटा भी बरामद किया है। जिससे वह गांजा तौल कर बेचते थे। जानी थाना प्रभारी ऋषिपाल सिंह के अनुसार, काफी दिनों से जानी कलां में नशे का कारोबार करने की जानकारी मिल रही थी। पुलिस ने सूचना पर छापा मारकर दो किशोरों को गिरफ्तार किया है। दोनों किशोर गांव में गांजा बेचने का काम करते थे। गांजा एक किशोर का पिता लाकर देता था। गांजा 10 रुपये किलो खरीद कर लाया जाता था। उसे दोनों किशोर करीब 40-45 हजार रुपये में पुड़िया बना कर बेचते थे। मौके से आरोपी किशोर का पिता फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed