फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teenagers brought to the police station in a love affair case

Meerut News: प्रेम प्रसंग मामले में किशोर-किशोरी को थाने लाए

Thu, 30 Apr 2026 09:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 09:41 PM IST
विज्ञापन
Teenagers brought to the police station in a love affair case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोर द्वारा प्रेम प्रसंग के चलते एक नाबालिग किशोरी को घर से ले आने का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची महिला कल्याण विभाग की टीम दोनों को थाने लेकर पहुंची, जहां पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बताया कि किशोर मेरठ क्षेत्र में काम करता था, जहां उसकी किशोरी से पहचान हुई और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। इसके बाद किशोर अपने साथ किशोरी को घर ले आया। घर पहुंचने पर किशोर की मां ने इस पर आपत्ति जताई और तत्काल महिला कल्याण विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर महिला समाज कल्याण टीम मौके पर पहुंची और पुलिस के साथ दोनों को थाने लेकर आई। यहां दोनों ने एक-दूसरे से प्रेम करने और शादी करने की बात कही लेकिन दोनों के नाबालिग होने के कारण मामला संवेदनशील हो गया।
विज्ञापन

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही आवश्यक कार्रवाई की गई है। किशोर और किशोरी को सुरक्षा में लिया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। दोनों के नाबालिग होने के कारण सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है। संबंधित विभागों के समन्वय से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed