{"_id":"6a1f0af6f97ddce0f20d7de2","slug":"teenager-working-at-hotel-beaten-up-four-youths-detained-meerut-news-c-42-1-smrt1030-105881-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: होटल पर काम कर रहे किशोर को पीटा, चार युवक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: होटल पर काम कर रहे किशोर को पीटा, चार युवक हिरासत में
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। दिल्ली-दून हाईवे स्थित सकौती में एक होटल पर काम कर रहे 14 वर्षीय किशोर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। कार साइड में खड़ी करने को कहने पर चार युवकों ने किशोर को बेरहमी से पीट दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
गांव कपसाड़ निवासी किशोर आर्थिक तंगी के कारण सकौती स्थित एक होटल पर मजदूरी करता है। मंगलवार को गांव घाट पांचली निवासी आदिल, सौरभ, ललित और बिट्टू कार से होटल पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चारों युवक शराब के नशे में थे। होटल के बाहर कार खड़ी करने के दौरान किशोर ने उनसे वाहन को साइड में लगाने के लिए कहा। बताया गया कि इसी बात पर आरोपी भड़क गए और किशोर के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। चारों ने किशोर को पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और उसके साथ मारपीट करने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपियों ने किशोर को सड़क पर घसीटा और बेरहमी से पीटा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चारों आरोपियों को हिरासत में थाने ले आई। घटना की जानकारी ढाबा संचालक और किशोर के परिजनों को भी दी गई।
सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे प्रकरण की पड़ताल कर रही है।