{"_id":"68fe446128086a548a0be960","slug":"teenager-sexually-assaulted-accused-arrested-meerut-news-c-44-1-smrt1055-110180-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: किशोर के साथ यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: किशोर के साथ यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। कस्बे में एक युवक द्वारा किशोर के साथ यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। रविवार को परिजनों ने आरोपी को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया।
नगर के एक मोहल्ला निवासी किशोर ने पुलिस को बताया कि इस्लामाबाद निवासी राहिल पिछले एक महीने से उसके साथ जबरन अनैतिक काम कर रहा था। आरोपी उसे किसी से कुछ न बताने के लिए जान से मारने की धमकी देता था। इस कारण किशोर डर के साए में जी रहा था। परिजन उसके बदले हुए व्यवहार से चिंतित थे, लेकिन वह भय के कारण कुछ नहीं बता पा रहा था। रविवार को आरोपी फिर से किशोर को अपने साथ ले जाने लगा, तभी पीड़ित ने हिम्मत जुटाकर परिजनों को सूचना दी।
सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और आरोपी की पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी राहिल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।