{"_id":"5d6446ec8ebc3e93a553bf98","slug":"teenager-of-mp-sold-in-mandwari-mawana-news-mrt4401077111","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश के तीन किशोरों को मंदवाड़ी में बेचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश के तीन किशोरों को मंदवाड़ी में बेचा
विज्ञापन

मवाना। मध्य प्रदेश से एक व्यक्ति तीन किशोरों को लेकर आया तथा उन्हें पंद्रह हजार रुपये ग्राम मंदवाड़ी में एक किसान के सुपुर्द कर दिए। किसान के व्यवहार से क्षुब्ध होकर दो किशोर सात माह पूर्व भाग निकले तथा मवाना में एक किसान के यहां पहुंच गए। मंदवाड़ी निवासी उक्त किसान एवं ठेकेदार सोमवार को दोनों किशोरों को लेने पहुंचे। पुलिस ने शिकायत मिलने पर दोनों किशोरों को थाने बुला लिया। वहीं, बाद में बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कराने की जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार दस माह पूर्व मध्यप्रदेश के गांव कुशमाहर से एक व्यक्ति तीन किशोरों को लेकर आया। उन्हें मंदवाड़ी गांव निवासी किसान को पंद्रह हजार रुपये में सौंप दिया। आरोप है कि किसान का व्यवहार ठीक नहीं था। जिसके चलते दो किशोर वहां से भागकर मवाना स्थित मोहल्ला हीरालाल निवासी किसान के यहां आकर रहने लगे। कुछ दिन पूर्व मंदवाड़ी निवासी किसान को उक्त दोनों किशोरों का पता चला। इस पर वह सोमवार को ठेकेदार के साथ उन्हें लेने पहुंच गया। किसान ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के सामने किशोरों ने उक्त किसान के साथ जाने से इनकार कर दिया। पुलिस दोनों को थाने ले आई तथा बाल कल्याण समिति को दिए। वहीं, थाना प्रभारी विनय कुमार आजाद के मुताबिक समिति ने बच्चों को मेरठ भेजने के लिए कहा है। हालांकि बच्चों को बेचने एवं उनसे काम कराने की जानकारी नहीं मिली है। उनकी उम्र 14 से 16 साल है। उनके परिजनों को सूचना दे दी है।