फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teenager leaves home after being scolded, police search 20 km away

Meerut News: डांटने पर किशोर घर से निकला, पुलिस ने 20 किलोमीटर दूर से तलाशा

Tue, 13 Oct 2026 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Teenager leaves home after being scolded, police search 20 km away
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



गंगानगर। धनपुर गांव निवासी 13 वर्षीय एक किशोर परिजनों के डांट के बाद घर से नाराज होकर निकल गया। सूचना पुलिस को दी गई।
पिता के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे उनका बेटा घर से निकल गया। परिजनों की तलाश के बाद नहीं मिलने पर इंचौली थाना पुलिस को सूचित किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर मैसेज और बच्चे का फोटो शेयर किया। कुछ लोगों ने बताया बच्चे को पैदल कुनकुरा रास्ते पर मवाना रोड की ओर आता हुआ देखा है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे भी देखे। रात करीब 9 बजे धनपुर से 20 किलोमीटर दूर किशोर को पुलिस ने गंगानगर क्षेत्र के कसेरू बक्सर टेम्पो स्टैंड के पास से तलाश लिया। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने बच्चे को उसके चाचा के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने पुलिस के सहयोग के लिए आभार जताया।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed