फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teenager kidnapped and raped in Lisadigate

मेरठ: किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म, शिकायत लेकर थाने गई पीड़िता को भगाया

Sun, 29 Nov 2020 11:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 29 Nov 2020 11:29 AM IST
विज्ञापन
Teenager kidnapped and raped in Lisadigate
सांकेतिक तस्वीर

मेरठ के लिसाड़ीगेट में किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि थाना पुलिस ने लिखित शिकायत के बाद भी पीड़ित पक्ष की सुनवाई नहीं की और थाने से भगा दिया।

विज्ञापन


पुलिस ऑफिस पहुंची महिला ने बताया कि 25 नवंबर की दोपहर उसकी बेटी घर में अकेली थी। तभी क्षेत्र का वसीम नाम का एक युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। कुछ लोगों ने बताया कि उन्होंने बेटी को वसीम के साथ जाते हुए देखा है। करीब ढाई घंटे बाद बेटी के हापुड़ अड्डा चौराहे के निकट बेहोशी की हालत में होने की सूचना मिली।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भाजपा विधायक विक्रम सैनी के बिगड़े बोल, मुलायम सिंह को बताया आतंकी, वीडियो वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि वसीम अगवा कर उनकी बेटी को अपने एक रिश्तेदार के घर ले गया और वहां नशीला पदार्थ सुंघाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि वह जब इसकी शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंची तो उसके साथ भी अभद्रता की गई और मुकदमा लिखवाने पर भुगत लेने की धमकी दी गई। वह थाने पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। लेकिन पुलिस ने भी राजनीतिक दबाव के चलते उन्हें लौटा दिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed