फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   teenager harassment Meerut: Mother and cousin brother arrested, Akhilesh Yadav had tweeted

किशोरी से दरिंदगी : मां और चचेरा भाई गिरफ्तार, अखिलेश यादव ने किया था ट्वीट

Tue, 10 Sep 2024 03:42 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 10 Sep 2024 03:42 PM IST
सार

चार घंटे तक दरिंदगी के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को ट्वीट कर शासन-प्रशासन की कार्यशैली पर पर सवाल उठाए थे। जिससे सियासत गरमा गई थी। 

विज्ञापन
teenager harassment Meerut: Mother and cousin brother arrested, Akhilesh Yadav had tweeted
छात्रा से तीन साल तक दुष्कर्म - फोटो : freepik

विस्तार

मेरठ के लोहिया नगर क्षेत्र में किशोरी के साथ चार घंटे तक दरिंदगी के मामले में पुलिस ने आरोपी की मां जरीदा और चचेरे भाई फिरोज को गिरफ्तार किया है। दोनों पर दुष्कर्म की घटना के साक्ष्य छिपाने का आरोप है। इस मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


हापुड़ रोड स्थित एक काॅलोनी में किशोरी(16) अपनी मां और भाई के साथ किराए के मकान में रहती है। पिता की मौत हो चुकी है। शनिवार सुबह भाई और मां मजदूरी पर गए थे। इसके बाद पड़ोसी तालिब अपने चाचा का मकान दिखाने के बहाने किशोरी को अपने साथ ले गया था। एक घर में ले जाकर पीड़िता से दुष्कर्म किया। किशाेरी ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो आरोपी ने उसका मुंह दबाकर मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए। 

विज्ञापन

इसके बाद चार घंटे तक किशोरी के साथ दरिंदगी की गई। पुलिस का कहना है कि दरिंदगी से किशोरी की हालत बिगड़ गई और खून अधिक बह गया। आरोपी ने अपने चचेरे भाई और बहनोई को बुलाया। इन लोगों ने किशोरी को कोल्डड्रिंक और नींबू पानी पिलाया। इसके बाद भी किशोरी की हालत में सुधार नहीं हुआ तो आरोपी ने अपनी मां को मौके पर बुलाया। आरोपी की मां ने पीड़िता के कपड़े बदल दिए।

आरोपी पीड़िता के कपड़े छिपाने वाले थे। तभी उसके परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्हें देख आरोपी फरार हो गए। परिजन को किशोरी बदहवास हालत में मिली। कपड़े पास ही पड़े थे। खून भी जमीन पर फैला था। परिजन ने हंगामा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य एकत्र किए थे। किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया था। 

यह भी पढ़ें: Meerut: इरादा भांपते ही महिला ने पकड़ लिया बदमाश का गला, दूसरे को पैर मारकर गिराया, कुंडल बचाए, बैग ले गए

इस मुकदमे में पुलिस ने मुख्य आरोपी तालिब के अलावा उसकी मां जरीदा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। जांच में तालिब के चचेरे भाई फिरोज का नाम भी सामने आया। तालिब को पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया था। सोमवार काे पुलिस ने जरीदा और फिरोज को भी गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 

अखिलेश यादव ने किया था ट्वीट 
चार घंटे तक दरिंदगी के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को ट्वीट कर शासन-प्रशासन की कार्यशैली पर पर सवाल उठाए थे। जिससे सियासत गरमा गई थी। पीड़ित परिवार से मिलने मेडिकल कॉलेज पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका तो जमकर हंगामा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed