फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Kargil martyrs wife fought with the robbers, saved the earrings, took away the bag

Meerut: इरादा भांपते ही महिला ने पकड़ लिया बदमाश का गला, दूसरे को पैर मारकर गिराया, कुंडल बचाए, बैग ले गए

Tue, 10 Sep 2024 12:00 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 10 Sep 2024 12:00 PM IST
सार

मेरठ में लूट की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। वहीं सोमवार को परीक्षितगढ़ में कारगिल शहीद की पत्नी लूट का शिकार हुईं। हालांकि वीरांगना ने लुटेरों का डटकर मुकाबला किया और अपने कुंडल बचा लिए। 

विज्ञापन
Meerut: Kargil martyrs wife fought with the robbers, saved the earrings, took away the bag
राजी देवी(55) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कारगिल में शहीद हुए उत्तराखंड के जवान डबल सिंह की पत्नी राजी देवी (55) सोमवार को लुटेरों से भिड़ गईं। परीक्षितगढ़-किठौर मार्ग पर बदमाशों ने उनसे कुंडल लूटने की कोशिश की, महिला ने एक बदमाश का गला पकड़ लिया। दूसरे बदमाश ने पीछे से हमला किया तो महिला ने उसे भी गिरा दिया। बाद में दोनों बदमाशों ने मिलकर उन पर हमला किया और 30 हजार रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।

विज्ञापन


उत्तराखंड के जनपद पौड़ी गढ़वाल कस्बा सतपुल्ली निवासी डबल सिंह कारगिल युद्ध में दुश्मनों का सामना करते हुए शहीद हो गए थे। सरकार ने उनके परिवार के लिए परीक्षितगढ़-किठौर मार्ग पर डबल सिंह फिलिंग सेंटर (पेट्रोल पंप) आवंटित किया था। राजी देवी नगर के राधा गार्डन कॉलोनी में किराए के मकान में रहकर पेट्रोल पंप का संचालन कर रही हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: तेंदुए ने आंगन में सो रहे बच्चे को खींचा, मां के जागने पर भागा, लाठी-डंडे लेकर ढूंढ रहे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार दोपहर करीब एक बजे राजी देवी पेट्रोल पंप पर पैदल जा रही थीं। इसी दौरान परीक्षितगढ़ की ओर से बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाश पीछे से उनके करीब पहुंचे। एक बदमाश ने बाइक से उतरकर झपट्टा मारकर उनके कुंडल लूटने की कोशिश की।

बदमाशों का इरादा भांपते ही राजी देवी ने आरोपी बदमाश का गला पकड़ लिया। बदमाश खुद को छुड़ाने के लिए छटपटाने लगा। तभी दूसरे बदमाश ने अपने साथी को छुड़ाने के लिए राजी देवी पर पीछे से हमला कर दिया।

महिला ने पैर मारकर उसे भी गिरा दिया। बाद में हमले से बचने के लिए पीड़िता ने बदमाश का गला छोड़ा तो दोनों ने एक साथ हमला किया और पीड़िता के कंधे पर टंगा बैग तोड़कर ले गए, जबकि बैग की बेल्ट महिला के गले में ही टंगी रह गई। राजी देवी की शिकायत पर पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर बदमाशों को तलाश कर रही है।

तमाशबीन बने राहगीर नहीं दिखा पाए साहस
हैरानी की बात है कि बदमाशों ने दिनदहाड़े मार्ग पर वारदात की। महिला बदमाशों से लड़ती रही, लेकिन वहां से गुजर रहे राहगीरों ने न तो बदमाशों को पकड़ने का  प्रयास किया और न ही महिला की मदद की। बदमाशों के फरार होने के बाद राहगीर महिला से पूछताछ करने उनके करीब पहुंचे।

रेकी कर वारदात की आशंका 
आशंका है कि बदमाशों ने रेकी कर वारदात को अंजाम दिया है। राजी देवी ने बताया कि वह रोज पैदल ही पंप पर जाती हैं। उनके पास पैसे भी रहते हैं। सोमवार को मौका देखकर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दे दिया। रविवार को बैंक बंद होने के कारण वह पैसे घर ले गई थीं। आज बैंक में पैसे जमा कराने थे।

शौर्य के लिए मिला सेना मेडल 
राजी देवी ने बताया कि कारगिल युद्ध में उत्तराखंड के 75 जवान शहीद हुए थे। उनके पौड़ी जिले के 13 जवान दुश्मनों का सामना करते हुए शहीद हुए थे। राजी देवी के पति डबल सिंह को कारगिल में शौर्य दिखाने के लिए सेना मेडल मिला था। अब लूटपाट की घटना के बाद मेरठ के आलाधिकारियों ने भी पीड़िता से मुलाकात कर वारदात के जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed