फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teenager dies in road accident

Meerut News: सड़क हादसे में किशोर की मौत

Sun, 30 Nov 2025 09:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 09:31 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies in road accident
सड़क किनारे खड़े अरशद को बाइक सवार ने मारी टक्कर, टेंपो ने कुचला
विज्ञापन

मामा के शादी समारोह में मेरठ से शामिल होने आया था खरखौदा
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। मामा के शादी समारोह में मेरठ से शामिल होने खरखौदा पहुंचे किशोर की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के कारण शादी के आयोजन में खुशियों की जगह मातम छा गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कस्बा खरखौदा निवासी अब्दुल हक के अनुसार शनिवार को उनके बेटे रेहान की शादी हुई थी। शादी के बाद रविवार शाम वलीमे की दावत आयोजित की गई थी। इसकी तैयारी कस्बा स्थित हाईवे किनारे बने सामुदायिक भवन में चल रही थी। रविवार को उसका नाती मेरठ के हासिमपुरा निवासी अरशद (16) पुत्र शमशाद अपने मामा रेहान के वलीमे की दावत में शामिल होने के लिए खरखौदा आया हुआ था। अपराह्न करीब 3:00 बजे उसका अरशद सामुदायिक भवन के सामने हाईवे किनारे खड़ा था।
विज्ञापन

इसी दौरान मेरठ की तरफ से आ रही बाइक ने अरशद को टक्कर मार दी। अरशद उछलकर सड़क पर जा गिरा। वहीं पीछे से आ रहे टेंपो ने अरशद को कुचल दिया। स्थानीय लोग घायल को तुरंत मेरठ के अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अरशद की मौत से उसके परिवार के साथ ही मामा के परिवार अन्य रिश्तेदार में मातम छा गया। वलीमे की तैयारियों के बीच अधिकतर रिश्तेदार मेरठ उसके परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed