फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   teenager died due to coronavirus in meerut, fifty two new positive found

कोरोना से किशोर की मौत, नगर निगम के दो सफाई कर्मी  समेत 52 नए मरीज मिले 

Wed, 05 Aug 2020 01:04 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 05 Aug 2020 01:04 AM IST
सार

  • नए मरीजों में इंजीनियर, ज्वैलरी के काम से जुड़े आठ लोग 

विज्ञापन
teenager died due to coronavirus in meerut, fifty two new positive found
coronavirus - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

मेरठ जिले में मंगलवार को कोरोना से 17 साल के किशोर की मौत हो गई। 1713 सैंपलों की जांच हुई, जिनमें 52 नए मरीज मिले हैं। सैंपलों के हिसाब से यह करीब 3 प्रतिशत है। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि सरूरपुर ब्लॉक के छुर गांव निवासी (17) का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। उसके सिर में चोट भी थी। अनुज की उपचार के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन


वहीं, नए मरीजों में इंजीनियर, नगर निगम के दो सफाई कर्मी, हेल्थ केयर वर्कर, ज्वैलरी के काम से जुड़े आठ लोग हैं। इनमें 18 महिलाएं हैं और 17 नए केस हैं। बाकी पुराने मरीजों के संपर्क वाले हैं। ये नए मरीज माधवपुरम, जागृति विहार, कसेरूखेड़ा, बना मवाना, शास्त्रीनगर, सोहराबगेट के सामने, श्रद्धापुरी और एकता नगर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


इनमें एक साल की बच्ची से लेकर 71 साल तक के बुजुर्ग शामिल हैं। सीएमओ के अनुसार कोरोना के अब तक के मरीजों की 2287 हो गई है। जिनमें अब तक 1897 मरीजों की छुट्टी हो चुकी है। 93 लोगों की मौत हो चुकी है। इस समय कोरोना के 297 मरीजों का इलाज चल रहा है। मंगलवार को 46 मरीजों की छुट्टी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

दोनों इंस्पेक्टरों ने कोरोना को मात दी, 21 जुलाई को मिले थे पॉजिटिव 
इंस्पेक्टर नौचंदी आशुतोष कुमार और एसओजी प्रभारी तपेश्वर सागर ने कोरोना को मात दे दी है। दोनों 14 दिन से होम आइसोलेट थे। ये पहले ऐसे दो मरीज हैं जिन्होंने होम आइसोलेशन में कोरोना को मात दी है।

इन दोनों की 21 जुलाई को हुई टेस्टिंग में पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। लेकिन कोरोना के लक्षण नहीं होने पर स्वास्थ्य विभाग ने ही होम आइसोलेशन की छूट दी थी। दोनों इंस्पेक्टर थाना नौचंदी के आवासीय परिसर में अलग-अलग कमरे में आइसोलेट थे। 26 जुलाई को दोनों की फिर से जांच की गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव ही आई थी।

मंगलवार को दोनों की रिपोर्ट नेगेटिव आई।  एसएसपी अजय साहनी ने दोनों इंस्पेक्टरों को 5 दिन तक क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं, दोनों इंस्पेक्टरों ने मोबाइल पर हुई बातचीत में कहा कि वह कोरोना मरीजों के लिए प्लाज्मा देने के लिए भी तैयार हैं। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed