{"_id":"6a81dd49956791df3403ee3f","slug":"teej-celebrated-in-traditional-attire-meerut-news-c-40-1-smrt1041-113168-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पारंपरिक परिधानों में सजकर मनाई तीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पारंपरिक परिधानों में सजकर मनाई तीज
विज्ञापन
मवाना। हस्तिनापुर रोड स्थित ग्रीन लीव मंडप में एलीट क्लब की ओर से हरियाली तीज के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर पहुंची क्लब की सदस्य महिलाओं ने झूलों का आनंद लेते हुए लोकगीतों और देशभक्ति तरानों पर जमकर नृत्य किया।
तिरंगे गुब्बारों व मनमोहक सजावट के बीच महिलाओं ने मेहंदी, हरी-लाल साड़ियों व आभूषणों से सजे रूप में भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा को जीवंत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब अध्यक्ष दिव्या अग्रवाल, उपाध्यक्ष साक्षी गोयल, सचिव ईशा कौशिक, सविता मित्तल, रीना राजवंशी, कल्पना गर्ग व रेणु कंसल की प्रमुख भूमिका रही।
दूसरी ओर, भारत एनक्लेव कॉलोनी में भी तीज का त्योहार बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। कॉलोनी की महिलाओं ने सज-धजकर झूला झूला तथा सावन के मधुर गीत गाकर उत्सव का आनंद लिया। इस आयोजन में मुख्य रूप से छाया, बबीता रानी, संगीता, नीतू, नीलम, मीणा यादव, शिप्रा गुप्ता और रेनू शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।