फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Team reached for survey of spinning mill, building useless

कताई मिल के सर्वे के लिए पहुंची टीम, बिल्डिंग बेकार

Sat, 17 Oct 2020 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Team reached for survey of spinning mill, building useless
मेरठ। परतापुर कताई मिल में औद्योगिक क्षेत्र बसाने के लिए शुक्रवार को कानपुर, गाजियाबाद और मेरठ की टीम ने संयुक्त रूप से सर्वे किया। उसने कहा कि मिल की इमारत बेकार हो चुकी है। 70 साल से पुरानी इस इमारत की ईटें भी काम नहीं आएंगी।
विज्ञापन

टीम ने मिल परिसर स्थित ओवरहेड टैंक, बिजलीघर, पुलिस चौकी, सड़क का निरीक्षण कर इन्हें उपयोगी करार दिया। ये औद्योगिक क्षेत्र बनाने में काम आ सकती हैं। हालांकि मिल की मुख्य इमारत बेकार है। इसे खत्म करना पड़ेगा। 90 एकड़ जमीन में यूपीएसआईडीसी नया औद्योगिक क्षेत्र बसाएगा। यूपीएसआईडीसी और सूत निगम के अधिकारी मूल्यांकन कर संयुक्त सर्वे रिपोर्ट तैयार करेंगे। इसके आधार पर जमीन की कीमत का आंकलन किया जाएगा।
विज्ञापन

यूपीसीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मयूर माहेश्वरी के निर्देश पर टीम मेरठ आई और सर्वे किया। टीम में असिस्टेंट सेक्रेटरी वीके मिश्रा, यूपीएसआईडीसी आरएम सतीश कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक सिविल जीडी शर्मा, लेखाधिकारी दीपक श्रीवास्तव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दूसरे को परख रहे विभाग
मिल का हस्तांतरण किस दाम पर होगा। इसके लिए दोनों विभाग फिलहाल एक-दूसरे के पाले में गेंद डाल रहे हैं। कागजों में मिल के हस्तांतरण की कीमत कोई नहीं है परंतु यूपीसीडा और सूत निगम के अफसर एक-दूसरे को परख रहे हैं।
संपत्तियों समेत हस्तांतरित होगी मिल
सूत निगम द्वारा कताई मिल यूपीएसआईडीसी को संपत्तियों समेत हस्तांतरित की जाएगी। मिल का फर्नीचर, मशीनरी अंदर की संपत्तियाें समेत मिल यूपीसीडा खरीदेगा। जिनका मूल्यांकन बाद में होगा।
चहारदीवारी युक्त होगा पहला औद्योगिक क्षेत्र
सर्वे में कताई मिल की चहारदीवारी को सही माना है। उसकी थोड़ी बहुत मरम्मत करा दी जाएगी। इसके अनुुसार कताई मिल में बनने वाला औद्योगिक क्षेत्र शहर का पहला चहारदीवारी वाला औद्योगिक क्षेत्र होगा।

वर्जन
टीम ने सर्वे कर लिया है अब सूत निगम और यूपीएसआईडीसी के इंजीनियर मिलकर सर्वे रिपोर्ट बनाएंगे। इसके बाद मुख्यालय भेजेंगे। इसके बाद मूल्यांकन व अन्य प्रक्रिया शुरू होगी।-सतीश कुमार, आरएम यूपीएसआईडीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed