फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Team of veterinarians reaches village to prevent Lumpy disease.

Meerut News: लम्पी से बचाव को गांव पहुंची पशु चिकित्सकों की टीम

Wed, 09 Sep 2026 06:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 09 Sep 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
Team of veterinarians reaches village to prevent Lumpy disease.
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय और पशुपालन विभाग की टीम ने पशुपालकों को किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। पशुओं में फैल रही लम्पी त्वचा बीमारी और बांझपन की समस्या की रोकथाम के लिए सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय और पशुपालन विभाग की ओर से ग्राम जाटों वाली में निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर लगाया गया। इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड के वित्तीय सहयोग से आयोजित शिविर में 200 से अधिक पशुओं की जांच कर उपचार किया गया।

कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर का शुभारंभ मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आभा दत्त ने गो-पूजन कर किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के तकनीकी सहयोग से ग्रामीण पशुपालकों को गांव में ही बेहतर पशु चिकित्सा सुविधाएं मिल रही हैं। लम्पी की रोकथाम के लिए जिले में टीकाकरण अभियान चल रहा है। पशुपालकों को समय पर टीकाकरण कराने और बीमारी के लक्षण दिखने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क करने की सलाह दी। डॉ. राजीव सिंह ने कहा कि विशेषज्ञ टीम दूरस्थ क्षेत्रों में पहुंचकर पशुओं का उपचार करने के साथ पशुपालकों को जागरूक कर रही है। प्रो. अमित कुमार वर्मा ने बताया कि लम्पी वायरस में पशुओं के शरीर पर गांठें पड़ जाती हैं। मच्छर, मक्खी और खून चूसने वाले कीट इसके प्रसार में प्रमुख भूमिका निभाते हैं। पशुशाला की सफाई, कीट नियंत्रण और संतुलित आहार पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई। शिविर में डॉ. दीपाक्षी, डॉ. भागेश सिंह, डॉ. अफरोज आदि ने पशुओं की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed