फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Team India won gold in Asian Shooting Championship

एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप में टीम इंडिया ने जीता गोल्ड

Tue, 26 Aug 2025 09:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 09:24 PM IST
विज्ञापन
Team India won gold in Asian Shooting Championship
- आर्यवंश त्यागी ने रजत पदक जीतकर शहर और देश का नाम किया रोशन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कजाकिस्तान में 24 से 27 अगस्त तक आयोजित हो रही 16वीं एशियाई चैंपियनशिप में आर्यवंश त्यागी ने रजत पदक (व्यक्तिगत) प्राप्त किया, जबकि टीम ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। प्रतिस्पर्धा मे कजाकिस्तान के खिलाड़ी ने गोल्ड, जबकि लेबनान के खिलाडी ने रजत पदक प्राप्त किया। टीम ने बताया कि उनके लिए भारत का राष्ट्रगान में भाग लेना गर्व के पल है। आर्यवंश के माता-पिता, राहुल वंश त्यागी और कीर्ति त्यागी ने जीत पर खुशी व्यक्त की। आर्यवंश की दिनचर्या बहुत ही अनुशासित है। वह रोज सुबह उठकर शूटिंग रेंज जाते हैं और घंटों तक अभ्यास करते हैं। इसके बाद, वह अपने शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान देते हुए फिजिकल ट्रेनिंग करते हैं और अपनी पढ़ाई भी पूरी करते हैं।


ओलंपिक मेडल जीतने का है सपना
उनका सपना है कि आर्यवंश ओलंपिक में मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करें और अपने परिवार का गौरव बढ़ाए। आर्यवंश भी अपने माता-पिता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और ओलंपिक में मेडल जीतने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed