फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Team India did wonders in Colombo, people of Meerut created a stir

Meerut News: कोलंबो में टीम इंडिया ने किया कमाल, मेरठ की जनता ने मचाया धमाल

Mon, 16 Feb 2026 02:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Team India did wonders in Colombo, people of Meerut created a stir
अमर उजाला....पाकिस्तान को हराकर इंडिया के जीतने का समाचार जैसे ही लोगों को मिला इसका जश्न बेगम
टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में भारत की शानदार जीत पर पूरे शहर में खुशी की लहर दौड़ गई। श्रीलंका के कोलंबो में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए, जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 114 रन पर ऑल आउट हो गई। भारत की इस ऐतिहासिक जीत का जश्न शहर के हर कोने में मनाया गया।
विज्ञापन


भारत की जीत की खबर आते ही मेरठ में जश्न का माहौल बन गया। बेगमपुल पर बड़ी संख्या में लोग तिरंगा लहराते हुए हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते नजर आए। शास्त्रीनगर, जयदेवी नगर, दिल्ली रोड, मोहनपुरी, बुढ़ाना गेट और ब्रह्मपुरी जैसे इलाकों में भी लोगों ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की। मेरठ के चरण सिंह विश्वविद्यालय के बाहर छात्रों ने भी एकत्र होकर मिठाई बांटकर और आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन



मेरठ के बल्लों से बरसे रन
इस मैच में मेरठ की एसजी और एसएस कंपनियों के बल्लों का भी अहम योगदान रहा। एसजी कंपनी द्वारा स्पॉन्सर किए गए ईशान किशन ने ताबड़तोड़ पारी खेली जबकि एसएस कंपनी के स्पॉन्सर कप्तान सूर्य कुमार यादव और शिवम दुबे ने भी इन बल्लों के सहारे रन बनाए। दोनों कंपनियों के निदेशकों ने भारतीय टीम को जीत की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन






मेडिकल कॉलेज कैंपस में भी मनाया गया जश्न
मेडिकल कॉलेज कैंपस में भी वरिष्ठ कर्मचारी नेता विपिन त्यागी के नेतृत्व में भारत की ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया गया। इस दौरान आतिशबाजी की गई और मिठाई बांटी गई। सभी कर्मचारियों ने भारतीय टीम के प्रत्येक खिलाड़ी और मैनेजमेंट का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रवि शर्मा, दीपक कुमार, आशीष शुक्ला, मनोज पांडे, रोहित कुमार, अभिनव त्यागी, माधव त्यागी, उषा देवी, पूजा सिरोही सहित सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे।

अमर उजाला....पाकिस्तान को हराकर इंडिया के जीतने का समाचार जैसे ही लोगों को मिला इसका जश्न बेगम

अमर उजाला....पाकिस्तान को हराकर इंडिया के जीतने का समाचार जैसे ही लोगों को मिला इसका जश्न बेगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed