फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Team formed to control short weighing, action will be taken: Deputy Sugarcane Commissioner

घटतौली पर नियंत्रण के लिए टीम गठित, होगी कार्रवाई : उप गन्ना आयुक्त

Thu, 20 Nov 2025 02:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Team formed to control short weighing, action will be taken: Deputy Sugarcane Commissioner
मेरठ। उप गन्ना आयुक्त राजीव राय ने कहा कि शरदकालीन गन्ने की बुवाई निर्धारित समय में पूरा किया जाए। चीनी मिल में घटतौली पर प्रभावी नियंत्रण किया जाए। घटतौली पर अंकुश लगाने के लिए जिला गन्ना अधिकारियों की अध्यक्षता में टीमें गठित कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

बुधवार को मासिक समीक्षा बैठक में उप गन्ना आयुक्त ने अधिकारियों को ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेराई सत्र के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में गन्ना ढोने वाले ट्रकों की आवाजाही होती है। इससे सड़क हादसों की आशंका बढ़ जाती है। सभी ट्रक मालिक और चालक सड़क सुरक्षा मानकों का पालन करें। उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग न होने दी जाए। सभी वाहनों में पीछे लाल रिफ्लेक्टर टेप, साइड रिफ्लेक्टर, कार्यरत ब्रेक एवं टेल लाइट लगाने और वाहन से बाहर निकले गन्ने पर लाल लाइट लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गन्ना लोडिंग ऐसे की जाए कि वह सड़क पर न गिरे और न ही किसी अन्य वाहन या पैदल यात्री के लिए बाधा बने। उन्होंने ड्रिप इरिगेशन, विभाग में संचालित महिला स्वयं सहायता समूहोें को एनआरएलएम में पंजीकरण करने, तौल लिपिकों का पाक्षिक स्थानांतरण, केन यार्ड में किसानों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं, ऑडिट आपत्तियां, बैंक समाधान पत्र जैसे विषयों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जिला गन्ना अधिकारी बागपत अमर प्रताप सिंह, जिला गन्ना अधिकारी मेरठ ब्रजेश पटेल, सम्भागीय विज्ञापन अधिकारी गौरव कुमार आदि मुख्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed