{"_id":"5d6ad6048ebc3e01354986d2","slug":"team-arrived-for-senitation-servay-meerut-news-mrt440988311","type":"story","status":"publish","title_hn":"32 गांवों का स्वच्छता सर्वेक्षण करने पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
32 गांवों का स्वच्छता सर्वेक्षण करने पहुंची टीम
विज्ञापन
मेरठ। देश में चलाए जा रहे ‘स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत’ स्लोगन को सफल बनाने के लिए गांवों को भी स्वच्छ बनाने की तरफ कदम बढ़ाया जा रहा है। इसके लिए गांवों का भी स्वच्छता सर्वेक्षण कराया जा रहा है। जिले की 479 ग्राम पंचायतों में 605 सफाई कर्मचारियों को तैनात किया गया है। जिले का स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू हो गया है। इसके लिए सात सदस्यीय टीम 32 गांवों का का निरीक्षण कर रही है।
स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम गांवों में पहुंचकर विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, हाट बाजार, धर्मस्थलों, स्वास्थ्य केंद्र की स्वच्छता का निरीक्षण करेगी। बता दें कि पिछले वर्ष किए गए ग्रामीण स्वच्छता सर्वेक्षण में मेरठ जिला 11वें स्थान पर रहा था। इस बार भी चयनित गांवों को खासतौर पर चमकाया गया है। गांवों में आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र पर खासतौर पर बच्चों और मरीजों के लिए साफ-सफाई का ध्यान दिया गया है। यह स्वच्छता सर्वेक्षण 25 सितंबर तक चलेगा। स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम के साथ जिला पंचायती राज अधिकारी कार्यालय से रमन टीम के साथ गांवों का दौरा कर रहे हैं। जिससे स्वच्छता सर्वेक्षण टीम को गांवों के भौगोलिक नक्शे को बताया जा सके। टीम ग्रामीणों से कूड़े के प्रकार के बारे में उनका साक्षात्कार ले रही है। वहीं, यह देख रही है कि वह स्वच्छता के प्रति कितना जागरूक है।
ये गांव किए गए शामिल
दुल्हैड़ा चौहान, लोइया, वलीदपुर, लतीफपुर, मक्खनपुर, पाली, जानीखुर्द, गोविंदपुर, रजपुरा, गोविंदपुर शकरपुर, कायस्थ बड्ढा, मानपुर, फिटकरी, दौलतपुर, जलालपुर, अहमदपुरी, इंचौली, मोरना, पचपेड़ा, समयपुर, गोटका, सरुरपुर खुर्द, बपरसा, बारकाली नेकपुर, अकबरपुर, सादात, सठला, डालमपुर, शाहपुर पीरपुर आदि गांव शामिल है।