फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teachers will protest in Delhi against the mandatory TET.

Meerut News: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में दिल्ली में धरना देंगे शिक्षक

Wed, 25 Feb 2026 08:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 08:39 PM IST
विज्ञापन
Teachers will protest in Delhi against the mandatory TET.
शिक्षकों को संबोधित करते उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक संघ के पदाधिकारी स्रोत संवाद
- दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली की तैयारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की समीक्षा बैठक ब्लॉक संसाधन केंद्र में आयोजित हुई। बैठक प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा के निर्देशन में जिला अध्यक्ष राकेश तोमर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें संगठन की एकता, जागरूकता और आगामी आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सदस्यता रजिस्टर का अवलोकन कर संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
बैठक में सभी शिक्षकों को को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए गए और तकनीकी बारीकियों की जानकारी दी गई। टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में प्रदेश स्तर से प्राप्त कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श हुआ। जिला अध्यक्ष राकेश तोमर ने कहा कि मार्च के तृतीय सप्ताह में दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल महारैली आयोजित की जाएगी, जिसमें देशभर के शिक्षक भाग लेकर केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे।
विज्ञापन

जिला संरक्षक सुरेश शर्मा ने संगठन की एकजुटता को समय की आवश्यकता बताया। जिला संयुक्त मंत्री अनुज शर्मा ने शिक्षक हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष का भरोसा दिलाया। मंच संचालन अरविंद जैन ने किया। ब्लॉक अध्यक्ष (जूनियर) पवन यादव ने कहा कि टीईटी का मुद्दा शिक्षक सम्मान और अधिकारों से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सतपाल सिंह सहित ब्लॉक कार्यकारिणी, संघर्ष समिति और तहसील प्रभारी मौजूद रहे। अंत में इसे शिक्षक सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए निर्णायक संकल्प की बैठक बताया गया।

शिक्षकों को संबोधित करते उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक संघ के पदाधिकारी स्रोत संवाद

शिक्षकों को संबोधित करते उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक संघ के पदाधिकारी स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed