फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teachers who teach meritorious students will get special training in IIT

मेधावी छात्रों को पढ़ाने वाले शिक्षकों को आईआईटी में मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

Sun, 15 Jun 2025 02:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Teachers who teach meritorious students will get special training in IIT
मेरठ। यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 में विज्ञान व गणित विषय में राजकीय स्कूलों के मेधावी छात्रों को पढ़ाने वाले शिक्षकों को यूपी बोर्ड विशेष प्रशिक्षण दिलाएगा। शिक्षकों की क्षमता संवर्धन के लिए विशेष सेंटर फॉर क्रिएटिव लर्निंग कार्यशाला का आयोजन आईआईटी गांधीनगर में किया जाएगा।
विज्ञापन

अपर राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा विष्णुकांत पांडेय ने मेधावी छात्रों को पढ़ाने वाले शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश दिए हैं। राजकीय माध्यमिक स्कूलों के हाईस्कूल में गणित व विज्ञान तथा इंटरमीडिएट में गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान व जीव विज्ञान विषय में सर्वाधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों को पढ़ाने वाले 100 शिक्षकों को आईआईटी गांधीनगर गुजरात में कार्यशाला में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

यह कार्यशाला 16 से 20 जून तक आयोजित होगा। कार्यशाला में भाग लेने वाले शिक्षकों को 15 जून की शाम तक आईआईटी गांधीनगर पहुंचना होगा। कार्यशाला में भाग लेने वाले शिक्षकों को यात्रा व्यय का भुगतान संबंधित जिलों के डीआईओएस करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed