फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teachers were honored with certificates of appreciation.

Meerut News: शिक्षकों को सम्मान-पत्र देकर किया सम्मानित

Sat, 05 Sep 2026 06:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
Teachers were honored with certificates of appreciation.
डीएन कॉलेज में हुआ शिक्षक दिवस समारोह
मेरठ। शिक्षक दिवस पर डीएन कॉलेज में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों के योगदान, समर्पण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उनकी भूमिका पर वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। शिक्षकों को सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। चीफ प्रॉक्टर प्रो. दीपक कुमार ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, चरित्र और भविष्य का निर्माता होता है। प्राचार्य प्रो. बीएस यादव ने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक समाज निर्माण की आधारशिला हैं। कार्यक्रम में प्रो. अनुराग शर्मा, डीएसडब्ल्यू प्रो. एमके यादव ने भी विचार रखे। डॉ. जिनेंद्र बौद्ध ने गीत प्रस्तुत कर समारोह में सांस्कृतिक रंग भर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed