फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teachers should prepare themselves for the new era: Prof. Yudhveer Singh

नए दौर के अनुरूप खुद को तैयार करें शिक्षक : प्रो. युद्धवीर सिंह

Fri, 16 Jan 2026 02:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Teachers should prepare themselves for the new era: Prof. Yudhveer Singh
मेरठ। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की ओर से मेरठ कॉलेज में आयोजित 12 दिवसीय बीएड कार्यशाला का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। इसमें शिक्षकों के व्यावसायिक विकास, शैक्षणिक उन्नयन और आधुनिक शिक्षण कौशल पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से 50 प्रतिभागी शामिल हुए। कार्यशाला में शिक्षण-अधिगम की नवीनतम विधियों, पाठ योजना निर्माण, मूल्यांकन प्रणाली, कक्षा प्रबंधन, समावेशी शिक्षा, आधुनिक तकनीक के प्रयोग के लिए प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कॉलेज के प्राचार्य प्रो. युद्धवीर सिंह ने कहा कि बदलते शैक्षिक परिदृश्य में शिक्षक को बहुआयामी होना अनिवार्य है। शिक्षक खुद को नए दौर के अनुरूप तैयार करें। उन्होंने कहा कि इग्नू जैसी संस्थाएं ऐसी कार्यशालाओं के माध्यम से शिक्षकों को व्यावहारिक अनुभव, नवाचार, तकनीकी ज्ञान और नैतिक मूल्यों से जोड़ती हैं। अध्यक्षता इग्नू समन्वयक प्रो. चंद्रशेखर भारद्वाज ने की। उन्होंने कहा कि इग्नू का बीएड कार्यक्रम दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से भी उच्च गुणवत्ता, अनुशासन और व्यावहारिक प्रशिक्षण सुनिश्चित करता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इग्नू का बीएड कार्यक्रम विशेष रूप से सेवा में कार्यरत शिक्षकों के लिए फायदेमंद है, क्योंकि यह ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) मोड में उपलब्ध है। इससे शिक्षक नौकरी के साथ-साथ पढ़ाई जारी रख सकते हैं। यह एनसीटीई मान्यता प्राप्त है और डिग्री सरकारी और निजी स्कूलों में मान्य होती है। शिक्षक सीटीईटी, टीईटी जैसी परीक्षाओं में भाग ले सकते हैं और कॅरियर में उन्नति पा सकते हैं। कार्यशाला में डॉ. लवलता सिंधु, डॉ. रेखा राणा, डॉ. सुधीर पुंडीर एवं डॉ. शालिनी त्यागी ने शिक्षकों की बदलती भूमिका और चुनौतियों के बारे में बताया। समारोह में कार्यशाला प्रभारी डॉ. संजय कुमार त्यागी ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed