फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teachers put forward 31 demands during the sit-in protest

धरना प्रदर्शन शिक्षकों ने रखी 31 मांगें

Thu, 21 Aug 2025 02:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Teachers put forward 31 demands during the sit-in protest
मेरठ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट जनपद ने बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर दोपहर 12 बजे से 3:30 बजे तक धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन का उद्देश्य अपनी 31 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार को देना रहा। राजेश कुमार ने कहा कि इस मांग पत्र को आज ही माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को प्रेषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


धरने की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गजेंद्र वर्मा व मंच संचालन जिला मंत्री डॉ. राजेश कुमार शर्मा द्वारा किया गया। मंडलीय अध्यक्ष और प्रदेशीय अनुशासन समिति के संयोजक रमेश चंद्र शर्मा ने कहा कि सरकार के द्वारा हमारी महत्वपूर्ण मांगों पर विचार न करने के कारण विवश होकर हमें पूरे प्रदेश के जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करना पड़ा। महत्वपूर्ण मांगों में चयन बोर्ड अधिनियम की धारा 12, 18 और 21 की व्यवस्था को दोबारा बहाल किए जाने, पुरानी पेंशन की बहाली, तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण, निशुल्क चिकित्सा सुविधा और ऑफलाइन स्थानांतरण की सूची तत्काल निर्गत किए जाने आदि मांगों को लेकर धरना किया गया।
विज्ञापन

जिला मंत्री डॉ. राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि हमारी मांगों के संबंध में पूरे प्रदेश में जिस तरह से एक साथ धरना किया जा रहा है, सरकार को भी हमारी मांगों को मानने के लिए विवश होना पड़ेगा। मंडलीय मंत्री डॉ. सत्य प्रकाश शर्मा ने कहा कि ओम प्रकाश शर्मा ने अंतिम धरने में कहा था कि शून्य से चले और कहां पहुंचे, यह आप जाने, और शिखर से कहां जाना है यह भी आप ही जाने। उन्होंने कहा कि यदि हमें शिखर पर ठहरना है तो इसी एकता का परिचय देते हुए धरने में प्रतिभा करते रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा शर्मा, दीपक शर्मा, केडी शुक्ला, अजीत चौधरी, पुष्पेंद्र कुमार, कमला त्यागी, डॉ. कामेश्वर त्यागी व ऋषिपाल शर्मा आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। धरने में जनता इंटर कॉलेज ऐदमादपुर की प्रधानाचार्या बीना तेवतिया, बीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रमेश कुमार, केके इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. संत कुमार, परीक्षितगढ़ इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिव प्रताप सिंह, बमएमएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुशील तोमर, आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या विनी, संयुक्त मंत्री में संजीव कुमार, केडी शुक्ला, वीरपाल शर्मा, अंकुर गोयल, प्रद्युम्न सिंह, हीरालाल चंदेल, सुबोध कुमार, सुरेंद्र कुमार शर्मा, शैलेश चंद, प्रीति सिंह, दीपा रस्तोगी, महेंद्र सिंह, अरुण कुमार, उपेंद्र कुमार, अरविंद गौरव, पंकज कौशिक, दीपक शर्मा, प्रवीण शर्मा, अमित कुमार, सुबोध कुमार, संजय शर्मा, पवन कुमार तोमर और शिक्षक व प्रधानाचार्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed