फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   teachers protest on 10 october

प्रेरणा एप के विरोध में 10 अक्टूबर को मशाल जुलूस निकालेंगे शिक्षक

Thu, 26 Sep 2019 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
teachers protest on 10 october
कंकरखेड़ा (मेरठ)। प्रेरणा एप के विरोध में 10 अक्तूबर को मशाल जुलूस के साथ शिक्षक जिला मुख्यालय पहुंचेंगे। शिक्षकों का कहना है कि सरकार या तो प्रेरणा एप को वापस लें या शिक्षकों की मांगों को पूरा करे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में बुधवार को खिर्वा रोड स्थित लॉयन फार्म हाउस में मेरठ व सहारनपुर मंडल का मंडलीय सम्मेलन आयोजित हुआ। अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा ने व संचालन शैलेंद्र चौधरी ने किया। मुख्य अतिथि एमएलसी ओमप्रकाश व विशिष्ट अतिथि एमएलसी हेमसिंह पुंडीर व प्रदेश महामंत्री संजय सिंह, सुरेंद्र यादव, संयुक्त मंत्री संदीप पंवार, यशपाल सिंह आदि रहे। इस दौरान संघ अध्यक्ष राकेश तोमर ने कहा कि शासन ने बिना सुविधाओं और व्यवस्थाओं के प्रेरणा एप को शिक्षकों पर थोप कर उन्हें अपमानित किया है। आयोजक मंडलिक मंत्री राकेश कुमार, मुख्य अतिथि एमएलसी ओमप्रकाश ने 12 सूत्रीय मांगों का जिक्र करते हुए कहा कि पहले सभी स्कूलों में पेयजल व बिजली व्यवस्था सुचारु होनी चाहिए। पांच कक्षाओं के लिए पांच कक्ष, पांच अध्यापक और एक प्रधानाध्यापक होना चाहिए। शिक्षकों ने निर्णय लिया कि मांगों को लेकर वह 10 अक्तूबर को दोनों मंडलों के शिक्षक शहर में एक मशाल जुलूस निकालेंगे। कमिश्नरी चौक पर शासन के विरुद्ध हंगामा प्रदर्शन करने के बाद कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपेंगे। इस दौरान सविता शर्मा, कुलदीप चौधरी, कविन्द्र तोमर, प्रदीप पूनिया, नीरज, मधुसूदन कौशिक, धर्मवीर सिंह, मनु काकरान, समेंद्र सिंह, विरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed