{"_id":"6a257b66502e0984b20a48ee","slug":"teachers-organizations-are-busy-preparing-for-the-teacher-and-graduate-mlc-elections-meerut-news-c-72-1-mct1004-154402-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शिक्षक व स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारी में जुटे शिक्षक संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शिक्षक व स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारी में जुटे शिक्षक संगठन
Sun, 07 Jun 2026 07:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sun, 07 Jun 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। शिक्षक व स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों और शिक्षक संगठनों ने तैयारी तेज कर दी है। भाजपा ने वर्तमान एमएलसी श्रीचंद शर्मा को ही शिक्षक एमएलसी सीट पर प्रत्याशी घोषित किया है, स्नातक सीट पर अभी प्रत्याशी घोषित होने का इंतजार किया जा रहा है।
सपा ने स्नातक एमएलसी सीट पर प्रमेंद्र भाटी एडवोकेट और कांग्रेस ने स्नातक एमएलसी सीट पर विक्रांत वशिष्ठ एडवोकेट को प्रत्याशी बनाया है। राजनीतिक दलों की तैयारी के बीच माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट और शर्मा गुट ने भी तैयारी तेज कर दी है। शर्मा गुट ने शिक्षक एमएलसी सीट पर मेरठ के जिलाध्यक्ष गजेंद्र वर्मा को काफी समय पहले प्रत्याशी घोषित किया हुआ है। स्नातक सीट पर प्रत्याशी घोषित करने के लिए संगठन की बैठकों का दौर चल रहा है। संगठन के जिला मंत्री डॉ. राजेश शर्मा का कहना है कि एमएलसी चुनाव को लेकर संगठन द्वारा रणनीति बनाई जा रही है। जल्दी ही उम्मीदवार घोषित करने पर निर्णय लिया जाएगा। इसी तरह से ठकुराई गुट की अंदरूनी तैयारियां चल रही है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष व चार बार एमएलसी चुनाव लड़ चुके डॉ. उमेश त्यागी की रणनीति पर पूरा दारोमदार टिका हुआ है। वे अभी चुनाव लड़ने से इनकार कर रहे हैं। संगठन की बैठकों में एमएलसी चुनाव को लेकर लगातार चर्चा चल रही है।