{"_id":"6866cd5176c3714af506ff29","slug":"teachers-mobilized-against-online-attendance-meerut-news-c-27-1-smrt1008-153752-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में शिक्षक लामबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में शिक्षक लामबंद
Fri, 04 Jul 2025 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक एवं छात्र छात्राओं की ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में शिक्षक-शिक्षिकाएं लामबंद हो गए है। माध्यमिक शिक्षकों ने कहा कि छह जुलाई को नजीबाबाद में सम्मेलन होगा, जिसमें कई मुद्दे उठाए जाएंगे।
नजीबाबाद मूर्ति देवी सरस्वती इंटर कॉलेज में छह जुलाई को होने वाले सम्मेलन में पुरानी पेंशन, इंटरमीडिएट एक्ट की धारा 12, 18 तथा 21 की बहाली, कैशलैस चिकित्सा सुविधा, स्थानांतरण पद्धति का सरलीकरण, ऑनलाइन उपस्थिति का मुद्दा जोरशोर से उठाया जाएगा। यह बात माध्यमिक शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष गय्यूर आसिफ, जिला मंत्री विनोद कुमार ने कॉलेजों के भ्रमण के दौरान कही। उन्होंने राजा जाला प्रसाद इंटर कॉलेज, केपीस इंटर कॉलेज, आर्य कन्या वैदिक इंटर कॉलेज, किसान इंटर कालेज मंडावली, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज मंडावर भ्रमण किया और शिक्षकों से संपर्क किया। उनके साथ शिक्षक सुधांशु कुमार, बृजेश कुमार राजपूत, चंद्रहास सिंह, रणवीर सिंह, डॉ. मोहित शर्मा, दीपक चौहान, मोहम्मद इरफान, सुनीता चौधरी आदि रहे।